हजारों घर बह गए, पर लहरों से जीत गया ये हरा मकान! जानें- मदद की आस लगाए उन लोगों का क्या हुआ

Flash Flood In Nepal: नेपाल में आई भारी तबाही से हजारों लोगों के घर तबाह हो गए, लेकिन इस त्रासदी के बीच ऐसी तस्वीर आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जहां बाढ़ के कारण ज्यादार इमारतें बह गईं, वहीं एक हरे रंग का मकान ताकतवर पानी की मार को पूरी तरह झेल गया.

NEPAL FLOOD.jpg (1)

नेपाल की बाढ़ में बचा हरा मकान (Photo-X/@Deb_livnletliv)

Green House Survives Nepal Flash Floods: नेपाल में आए भयानक फ्लैश फ्लड ने काफी घरों को तबाह कर दिया, कई इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया और कई लोगों की जान ले ली, लेकिन आपदा के हैरान करने वाले वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद हरे रंग का एक घर जिंदा रहने की एक बेहतरीन मिसाल बनकर उभरा है. आस-पास हुई तबाही के बावजूद, वो हरा घर नहीं गिरा.

विज्ञापन

मकान के लोगों को लेकर चिंता

इंटरनेट पर वायरल हुए शुरुआती वीडियो ने घर के अंदर फंसे एक परिवार को लेकर भी चिंता पैदा कर दी. जैसे-जैसे इमारत के चारों ओर बाढ़ का पानी बढ़ता गया, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता जताई और उम्मीद करने लगे कि वो इस आपदा से बच जाएंगे. बाद में उसी जगह का एक वीडियो सामने आया जिसे देखकर राहत मिली.

विज्ञापन

बच गया पीड़ित परिवार

वायरल वीडियो दावा किया गया कि परिवार बच गया और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया. बाद के फुटेज में ये भी दिखा कि आस-पास की तबाही के बावजूद घर बाढ़ के तेज बहाव को झेल गया. दोनों क्लिप्स को लाखों बार देखा गया है और ऑनलाइन इन पर खूब चर्चा हो रही है. लोग कह रहे हैं कि मजबूत मकान बनवाना कितना फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nepal Flood: विदेशी मदद से इनकार के बाद नेपाल का यू-टर्न, भारत समेत इन देशों को मिली मंजूरी

इमारत की मजबूती की तारीफ

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इमारत की मजबूती पर ध्यान दिया और हैरानी जताई कि जब पास की दूसरी इमारतें बह गईं, तब भी ये घर महफूज रहा. एक कमेंट करने वाले ने कहा कि परिवार का एक्सपीरिएंस बहुत डरावना रहा होगा और सुझाव दिया कि बाढ़ के दौरान उन्होंने जो कुछ भी झेला, उस पर उनका इंटरव्यू लिया जाए. दूसरों ने घर के निर्माण की तारीफ की और कमेंट्स में बताया कि बाढ़ को झेलने की इसकी क्षमता मजबूत और टिकाऊ इमारतों के अहमियत को बयान करती है. हालांकि कुदरत के कहर से बचना मुश्किल है, लेकिन इमारत मजबूत हो, कई बार जान बच जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ