हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी; लोगों से ऊंची जगहों पर जाने की अपील

Nepal Flood Risk: नेपाल को हाल ही में एक जबरदस्त बाढ़ का सामना करना पड़ा था, अब वहां के NDRRMA ने खबर दी है कि बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है, जिससे एक बार फिर सैलाब का खतरा बढ़ गया है. पिछली घटना से सबक लेते हुए लोगों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है.

विज्ञापन
बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ की आशंका (Photo-X/@NDRRMA_Nepal)

Budhi Gandaki River: नेपाल में हाल के बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के बीच बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से एक बार फिर खतरा पैदा हो गया है. स्थिति को देखते हुए नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

बूढ़ी गंडक नदी में तेजी से बढ़ा पानी

NDRRMA के मुताबिक, नेपाल के चुमनुव्री ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 के पास बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. इससे इलाके में बाढ़ आने की आशंका जताई गई है. प्रशासन संभावित खतरे को देखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है. ये चेतावनी ऐसे वक्त में जारी की गई है, जब नेपाल हाल में आई प्राकृतिक आपदाओं से उबरने की कोशिश कर रहा है. पिछली बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था. इन घटनाओं के बाद कुछ लोग अब भी लापता बताए गए थे.

यह भी पढ़ें- बाढ़ से तबाही के बाद अब नेपाल के सामने है कौन सी असली चुनौती? बर्बादी से उबरने में लग जाएंगे बरसों!

विज्ञापन

नदी के आसपास जाने पर रोक

प्रशासन ने लोगों को साफ निर्देश दिया है कि बाढ़ का खतरा पूरी तरह खत्म होने तक ‘त्रिशूल दोहान’ और नदी के आसपास के सेंसेटिव इलाकों में जाने से बचें. नदी के किनारों पर जाने और खतरे वाले स्थानों पर रुकने से लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है. स्थानीय अधिकारियों ने नदी के तटीय इलाकों और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- बाढ़ की चेतावनी देता चीन तो नेपाल में कम होता जान-माल का नुकसान? ड्रैगन के डैम पर उठ रही उंगली

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

NDRRMA और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों ने नागरिकों से जारी चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों को गंभीरता से लेने की अपील की है. प्रशासन का मकसल संभावित बाढ़ के दौरान जान और को रोकना और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना है. लोगों को सलाह दी गई है कि खतरा टलने की आधिकारिक सूचना मिलने तक नदी के आसपास जाने से बचें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola