भारतीयों के लिए ईरान में वीजा फ्री एंट्री सस्पेंड, विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी पढ़कर ही प्लान करें ट्रिप

Iran Visa For Indians: ईरान सरकार ने भारतीय नागरिकों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. उसने अपनी वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा को निलंबित कर दिया है. इस निलंबन के पीछे भारतीयों को नौकरी का लालच देकर ईरान में तस्करी होना बताया जा रहा है.

Iran Visa, Indian

Photo Credit- News24GFX

Iran Visa For Indians: भारत से ईरान जाने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को बंद करने का ऐलान किया है. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से दी गई है. विदेश मंत्रालय ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें बताया गया कि अब भारतीय नागरिकों के लिए ईरान जाना वीजा-मुक्त नहीं रहेगा. यह नियम 22 नवंबर से लागू किया जाएगा.

विज्ञापन

ईरान ने क्यों लिया फैसला?

भारतीय नागरिकों के लिए ईरान जाना वीजा-मुक्त नहीं रहेगा. ईरान ने फ्री वीजा को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया है. ये फैसला भारतीयों की सेफ्टी को देखते हुए लिया गया है. भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादों और दूसरे देशों में भेजने का आश्वासन देकर ईरान ले जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं. भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा होने का फायदा उठाकर ईरान की यात्रा के लिए बहकाया जाता है.

विज्ञापन

ईरान पहुंचने के बाद कई लोगों का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया जाता है. इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए ईरान ने ये फैसला लिया है. इससे आम इंसान ईरान जाकर परेशानी में नहीं फंसेंगे. ये वीजा छूट 22 नवंबर 2025 से खत्म कर दी जाएगी.

विज्ञापन

एजेंटों से बचने की दी सलाह

जो सामान्य पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिक हैं, उन्हें 22 नवंबर से फ्री वीजा का लाभ नहीं मिलेगा. अब से भारतीय नागरिकों को ईरान में जाने के लिए या फिर ईरान से किसी दूसरी जगह पर जाने के लिए वीजा लेना जरूरी होगा. इसके साथ ही नागरिकों से ऐसे एजेंटों से बचने को कहा गया है जो कोई लालच देकर आगे की यात्रा कराने का वादा करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ