---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बाथरूम में बेहोश मिला था 7 महीने का बच्चा, मौत के बाद मां पर लगा आरोप

Mother Charged For Death Of Her Son: इंग्लैंग की डरहम काउंटी में एक महिला पर उसी के बच्चे की मौत का आरोप लगाया गया है और मामले की सुनवाई कल यानी 16 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इस महिला का 7 महीने का बच्चा बाथरूम में बेहोश मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए थे।

---विज्ञापन---

Mother Charged For Death Of Her Son : इंग्लैंड में एक महिला पर अपने ही बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। 31 वर्षीय महिला का 7 महीने का बच्चा चार्ली गुडाल घर के बाथरूम में बेहोश मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। यह घटना 16 फरवरी 2022 को हुई थी। अब इस मामले में सुनवाई शुरू हुई है और चार्ली की मां डेनिएल मैसी पर उसकी मौत का दोष लगाया गया है।

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के अनुसार डेनिएल को 16 अप्रैल को न्यूटन एक्लिफ मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार डरहम पुलिस ने कहा कि एक मां को अपने बच्चे की मौत के मामले में कनेक्शन के लिए अदालत में पेश होना है। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2022 की दोपहर पुलिस को पैरामेडिक्स से डरहम काउंटी के चिल्टन में एक घर के बारे में जानकारी मिली थी।

गांजा रखने का भी लगा आरोप

पुलिस को पता चला था कि एक बच्चा बाथरूम में बेहोश पड़ा है और रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। बच्चे को न्यूकॉसल में स्थित रॉयल विक्टोरिया इन्फर्मरी में एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था। लेकिन उसके बचाया नहीं जा सका था और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार 31 वर्षीय डेनिएल पर बच्चे की मौत के साथ-साथ गांजा रखने का आरोप भी लगाया गया है। 16 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होनी तय हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: तीसरा विश्व युद्ध छिड़ा तो कौन से देश सबसे सेफ? एक तो है भारत का पड़ोसी

ये भी पढ़ें: एलियंस ने रोके परमाणु युद्ध! चांद पर जा चुके नासा के एस्ट्रोनॉट ने किया दावा

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंसानों की हड्डियों से बनती है ये खतरनाक ड्रग, नशे के लिए कब्रें खोद रहे लोग

First published on: Apr 15, 2024 06:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola