हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बेटी के बलात्कारी को जिंदा जलाया; पढ़ें एक मां की दर्दनाक आपबीती, जेल में काट रही जिंदगी

A Mother Emotional Story : एक महिला ने अपनी बेटी के बलात्कारी को जिंदा जलाकर मार दिया। इस जुर्म के लिए वह जेल में जिंदगी बिता रही है। हालांकि उसे जल्दी रिहा किया जा सकता है, लेकिन उसकी कहानी सुनकर आपको काफी तकलीफ होगी।

विज्ञापन
महिला की बेटी आज बिल्कुल अकेली और दर्दनाक जिंदगी जी रही है।

Mother Jailed for Daughter Rapist Murder: कहते हैं मां भगवान का दूसरा रूप होती है। वह अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। जान दे सकती है, किसी की जान ले भी सकती है। ऐसा ही एक वाकया हम आपको सुनाते हैं, जिसके बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगी, लेकिन आंखें भी नम हो जाएंगी।

एक मां का दर्द गुस्सा बनकर ऐसा फूटा कि उसने अपनी बेटी के बलात्कारी को जिंदा जला दिया, क्योंकि पुलिस ने उसे समय से पहले रिहा कर दिया था। इतना ही नहीं, उसे अपने किए का पछतावा भी नहीं था। वहीं इस हत्याकांड के लिए उस मां को पुलिस ने 9 साल की सजा भी सुनाई, लेकिन जेल में रहकर वह सदमे में चली गई। उसकी हालत को देखते हुए परिवार की अपील पर उसकी सजा 9 साल से घटाकर साढ़े 5 साल कर दी गई। अगले साल उसे रिहा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:क्रूर-निर्दयी मां! झाड़ियों में फेंकी नवजात बेटी, भूख के मारे रोती-बिलखती मिली, चीटियों ने खाया

विज्ञापन

चाकू की नोक पर किया था बलात्कार

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, घटना स्पेन की है। बेटी के बलात्कारी को जिंदा जलाने वाली मां का नाम मारिया डेल कारमेन गार्सिया है और जिसे उसने जिंदा जलाया, उसका नाम एंटोनियो कॉस्मे है। कॉस्मे ने उसकी बेटी वेरोनिका से साल 1998 में चाकू की नोक पर बलात्कार किया था। इस जुर्म के लिए उसे 9 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

जून 2005 में जब उसे रिहा किया गया तो वह बेशर्मी से खुलेआम घूमने लगा। वह मारिया से बस स्टॉप पर टकरा और उसने मारिया की चोट पर नमक छिड़कते हुए पूछा कि उसकी बेटी कैसी है? इस दौरान वह हंस रहा था। उसकी हंसी देखकर मारिया को गुस्सा आ गया। इसलिए जब कॉस्मे अपने परिवार के साथ बार में गया तो वह पेट्रोल लेकर बार में पहुंची और कॉस्मे पर छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें वह करीब 90 प्रतिशत झुलस गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:ट्रेन में पैसेंजर की गंदी करतूत! सो रही महिला के साथ की ऐसी हरकत कि…CCTV में दिखा आरोपी

उसकी कहानी सुनकर समर्थन में आए लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉस्मे में अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उसे जिंदा जलाने वाली मारिया बंदरगाह के पास बुरी हालत में मिली। पुलिस पूछताछ में उसने अपना कृत्य कबूल कर लिया। उसने दावा किया कि उसका इरादा उसे डराना या गंभीर रूप से चोट पहुंचाना था, ताकि वह उसकी बेटी के दर्द को थोड़ा-बहुत समझ सके, न कि उसे मारना था, लेकिन हत्या के लिए उसे साढ़े 9 साल की सजा सुनाई गई, लेकिन पीड़ित मां के समर्थन में राष्ट्रीय स्तर पर उसके समर्थकों ने आवाज उठाई। उसे जेल जाने से रोकने के लिए संघर्ष किया। उसके साथ हुई घटना ने सार्वजनिक आक्रोश को जन्म दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:50 करोड़ की नाव का पानी में डूबने का वीडियो वायरल, पायलट की एक गलती से 12 टूरिस्टों की जान दांव पर

अब पीड़िता को रिहा करने की तैयारी

याचिकाओं पर हजारों हस्ताक्षर हुए, क्योंकि मेडिकल रिकॉर्ड से पता चला कि वह गंभीर अवसाद और चिंता से जूझ रही थीं। कई अपीलें दायर की गईं। स्पेन की ईस्टर क्षमा परंपरा में शामिल करने की भी अपील की गई। साल 2011 में, एक वर्ष और 10 दिन जेल में बिताने के बाद, न्यायालय ने उसकी सजा को क्षमादान का आवेदन लंबित रहने तक स्थगित कर दिया। जैसे कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड से साफ था कि अपराध के समय वह पागल थी। फिर भी मारिया की आज़ादी ज़्यादा दिन नहीं टिकी। साल 2013 में उसे पुलिस ने फिर पकड़ लिया। अब उसे अगले साल रिहा किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:हमास का नया चीफ खालिद मेशाल कौन? जिसे दुश्मनों ने दिया था जहर का इंजेक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola