---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी-विस्फोट, 10 लोगों की मौत, सामने आए Video

Moscow Attack : रूस की राजधानी मॉस्को से एक बड़ी घटना सामने आई है। कुछ हमलावरों ने कॉन्सर्ट सिटी हॉल के अंदर गोलीबारी कर दी, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

---विज्ञापन---

Moscow Attack : रूस की राजधानी मॉस्को से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ हमलावरों ने अचानक से कॉन्सर्ट सिटी हॉल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई है। इस हमले में 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

मॉस्को के कॉन्सर्ट सिटी हॉल में शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। यह एक शास्त्रीय संगीत हॉल है। तीन बंदूकधारी लोग आए और उन्होंने अचानक से लोगों पर गोलीबारी कर दी। गोली की आवाज से पूरा हॉल गूंज उठा, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी ने चेयर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई तो किसी ने हॉल के बाहर भागकर।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :ED की रिमांड पर जाते-जाते किस सवाल पर चुप्पी साध गए अरविंद केजरीवाल, सामने आया Video

---विज्ञापन---

तीन हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, तीन हमलावरों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग के तुरंत बाद बम विस्फोट की खबर सामने आई। हॉल की छत पर आग लगी है। इस हमले से लोग डरे हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ओडिशा में BJP-BJD का क्यों टूटा गठबंधन? अब अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

---विज्ञापन---

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

मॉस्को हमले के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है। लोगों के शव जमीन पड़े हैं। लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने कॉन्सर्ट सिटी हॉल को चारों ओर से घेर लिया है।

First published on: Mar 22, 2024 11:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola