Arvind Kejriwal health update

ED की रिमांड पर जाते-जाते किस सवाल पर चुप्पी साध गए अरविंद केजरीवाल, सामने आया Video

Arvind Kejriwal ED Remand : सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अदालत ने मुख्यमंत्री को 6 दिन के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया है। जब ईडी की टीम केजरीवाल को ले जा रही है, तब उन्होंने मीडिया के सवालों को कोई जवाब नहीं दिया।

Arvind Kejriwal ED Remand : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की रिमांड में भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने सिर्फ 6 दिन की रिमांड मंजूर की। ईडी की रिमांड पर जाते समय मीडिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आइए जानते हैं कि केजरीवाल किस सवाल पर चुप्पी साध लिए थे।

अदालत के आदेश के बाद जब ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल को लेकर जा रही थी, तब पत्रकारों की भीड़ जुट गई थी। ईडी की रिमांड पर जाते वक्त मुख्यमंत्री काफी शांत थे। इस दौरान मीडिया ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

मीडिया ने पूछे ये सवाल

ईडी के अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल को मीडिया से बात नहीं करने दी। पत्रकारों ने पूछा कि केजरीवाल कुछ कहेंगे क्या। 6 दिन की रिमांड पर क्या बोलना चाहते हैं अरविंद। आखिर दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

28 मार्च तक ईडी की रिमांड में रहेंगे केजरीवाल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को सीएम हाउस से अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था। पहले ईडी ने उनके घर की छानबीन की और फिर उनसे पूछताछ की। जांच एजेंसी ने करीब 2 घंटे तक केजरीवाल से सवाल जवाब किए थे। इसके बाद टीम ने शुक्रवार को उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया। अदालत ने 6 दिन की रिमांड में भेज दिया है। अरविंद केजरीवाल 28 मार्च से ईडी की रिमांड में रहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ