---विज्ञापन---

ओडिशा में BJP-BJD का क्यों टूटा गठबंधन? अब अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

Odisha Lok Sabha Election and Assembly Election : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच ओडिशा में भाजपा और बीजेडी के बीच गठबंधन टूट गया। सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों में बात नहीं बनी और भाजपा ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

ओडिशा में टूटा बीजेपी-बीजेडी गठबंधन।

Odisha Lok Sabha Election and Assembly Election : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुज बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी रणनीति बना ली है। दिग्गज नेता चुनावी महासमर में कूद पड़े हैं। ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बीजू जनता दल (BJD) के बीच गठबंधन टूट गया है। भाजपा अब अकेले ही ओडिशा में चुनाव लड़ेगी।

ओडिशा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन सामल ने एक्स पर पोस्ट कर बीजद से गठबंधन टूटने की खबर साझा की। अब भाजपा अकेले ही ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओडिशा में विधानसभा की 147 और लोकसभा की 21 सीटें हैं। बीजेपी अब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पिछले 15 दिनों से भाजपा और बीजेडी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठक चल रही थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। आइए वीडियो में देखते हैं कि एनडीए का गठबंधन क्यों टूट गया।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2024 10:45 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola