हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रिसर्च लैब से भाग निकले 43 बंदर; पुलिस ने किया अलर्ट जारी

More than 40 monkeys escape from lab: प्रयोगशाला में सफाई कर्मचारी अपना काम कर वापस लौट गया, लेकिन पिंजरे का ताला बंद करना भूल गया था।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो, क्रेडिट-गूगल

More than 40 monkeys escape from US lab: आपने किसी मूवी में पालतू जानवरों को भागते हुए जरूर देखा होगा। ऐसी ही एक घटना में एक साइंस लैब से कुल 43 मादा बंदरिया भाग गई हैं। ये सभी उम्र में काफी छोटी है, यही वजह है कि इन पर अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रयोग नहीं किया गया था। अब पुलिस इन बंदरों की तलाश कर रही है। स्थानीय पुलिस ने लोगों को अलर्ट जारी कर अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखने की अपील की है।

दरअसल, ये मामला अमेरिका का है, यहां दक्षिण कैरोलिना के येमासी स्थित अल्फा जेनेसिस प्रयोगशाला से ये बंदर भागे हैं। जानकारी के अनुसार प्रयोगशाला में सफाई कर्मचारी अपने काम कर वापस लौट गया, लेकिन पिंजरे का ताला बंद करना भूल गया, इसके बाद मौका पाकर बंदर वहां से भाग गए। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से इस बात का पता चला। फिर प्रयोगशाला कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें: जेब में रखे-रखे ही चार्ज हो जाएगा मोबाइल फोन! क्‍या सच में Elon Musk ला रहे Tesla Pi जैसा खास फोन?

पुलिस ने किया अलर्ट जारी

अमेरिकी शहर में खुलेआम घूम रहे इन बंदरों पर लोगों ने चिंता जताई है। लोग दिन-रात अपने घरों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने इस बारे में अलर्ट जारी कर कहा कि भागने वाले बंदरों को कोई बीमारी या संक्रमण नहीं है। हालांकि लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार ये रीसस मकाक प्रजाति के बंदर हैं। ये सभी मादा बंदर हैं और हर एक बंद का वजन करीब 3 किलो है।

खुद न पकड़े, करें पुलिस को फोन

येमासी पुलिस प्रमुख ग्रेगरी अलेक्जेंडर ने को कहा कि शहर में जगह-जगह इन बंदरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाए गए हैं। इतना ही नहीं इन बंदरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जिलों में कई टीमें बनाई गई हैं। इन्हें पकड़ने में थर्मल इमेजिंग कैमरों का यूज किया जा रहा है, जिससे रात में इन्हें पकड़ना आसान हो। पुलिस ने लोगों को बंदर दिखने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में क्या है ‘समोसा विवाद’? CM को मिले नहीं तो गए कहां? CID करा रही जांच

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें