ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के जिस अस्पताल में मोजतबा खामेनेई का इलाज चल रहा था, उस पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया.
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ के वरिष्ठ सदस्य मोहसिन हैदरी ने कतरी टीवी नेटवर्क ‘अल अरबी’ को दिए एक इंटरव्यू में यह दावा किया है. हैदरी के अनुसार, मोजतबा खामेनेई शुरुआती हमलों में जख्मी हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. इसके बाद तेहरान के तीन अस्पतालों को निशाना बनाकर बमबारी की गई. उन्होंने बताया, “मोजतबा खामेनेई तीसरे अस्पताल में मौजूद थे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया.”
यह भी पढ़ें : क्या वे सच में मोजतबा खामेनेई थे? अंधेरे में सुप्रीम लीडर से ‘सीक्रेट मीटिंग’ के बाद ईरानी राष्ट्रपति को शक
सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर भी बड़ा खुलासा
हैदरी ने मोजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता चुने जाने की प्रक्रिया पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर का चुनाव करने वाली ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ के कोम (Qom) स्थित सचिवालय को भी निशाना बनाया गया था. इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई थी और चयन से जुड़े कई दस्तावेज नष्ट हो गए थे.
इसके बाद सदस्यों ने पर्चियों पर अपने वोट दर्ज किए. मोजतबा को कुल 59 में से 50 वोट मिले, जबकि 8 वोट अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को मिले और एक सदस्य तटस्थ रहा. एक गुप्त कमरे में बैठक कर मोजतबा के नाम पर मुहर लगाई. हैदरी ने कहा कि मोजतबा को तब तक खुद के चुने जाने की जानकारी नहीं थी, जब तक इसका आधिकारिक ऐलान सरकारी टीवी पर नहीं हुआ. उन्होंने साफ किया कि मोजतबा पूरी तरह स्वस्थ हैं और देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं.
‘परदे के पीछे रहने वाले नेता’
हैदरी ने मोजतबा खामेनेई को मैन ऑफ द शैडोज बताया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम लीडर बनने से पहले मोजतबा ने सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं संभाला था, हालांकि वे अपने पिता के मुख्य सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे. वहीं, अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि हमलों में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके बाद से 56 वर्षीय सुप्रीम लीडर किसी अज्ञात जगह पर हैं और उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं.
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लगता है मुजतबा जिंदा हैं, लेकिन उनके शरीर का बायां हिस्सा, हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हुए हैं. दूसरी तरफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि मुजतबा पूरी तरह स्वस्थ हैं और हाल ही में दोनों के बीच करीब सात घंटे तक लंबी बातचीत हुई थी.
यह भी पढ़ें : लोन न चुकाने पर बिकेगा मोजतबा खामेनेई का लंदन वाला घर! 450 करोड़ रुपए है कीमत
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
5 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
12 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
13 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
13 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
22 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines