क्या वे सच में मोजतबा खामेनेई थे? अंधेरे में सुप्रीम लीडर से 'सीक्रेट मीटिंग' के बाद ईरानी राष्ट्रपति को शक

कहा जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान तेहरान में एक सीक्रेट प्लेस पर मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की, लेकिन जिस गाड़ी में वो थे, उसके शीशे डार्क कलर के थे जिसकी वजह से वो उन्हें ठीक से देख नहीं पाए.

Mojtaba khamenei Met Iran President

Credit: Social Media

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को हमले के बाद से किसी ने नहीं देखा है. इस बीच खबरें ये भी आई हैं कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान तेहरान में एक सीक्रेट प्लेस पर मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की, लेकिन जिस गाड़ी में वो थे, उसके शीशे डार्क कलर के थे जिसकी वजह से वो उन्हें ठीक से देख नहीं पाए. ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति और मोजतबा के बीच मुलाकात कुछ मिनट ही चल पाई, जिसके बाद उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि खामेनेई के गार्ड्स ने पेज़ेश्कियान को हाथ तक नहीं मिलाने दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, ये मुलाकात मई के महीने में हुई थी, जिसके बारे में राष्ट्रपति ने अलग ही कहानी बयां की थी. उन्होंने व्यापार संघ के प्रतिनिधियों से एक मीटिंग के दौरान कहा था कि वो और मोजतबा खामेनेई करीब ढाई घंटे साथ थे और ये मुलाकात काफी अच्छी रही. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति को खामेनेई से मिलने का सुनहरा मौका एक रियायत के तौर पर मिला था. कहा जा रहा था कि पेज़ेश्कियन बार-बार मोजतबा से मिलने की गुज़ारिश कर रहे थे और धमकी दे रहे थे कि अगर उनसे मिलने नहीं दिया गया तो वो इस्तीफा दे देंगे. खामेनेई के कार्यालय को आखिर में इस मुलाकात के लिए हामी भरनी पड़ी, लेकिन ये मुलाकात नॉर्मल नहीं थी.

कैसे हुई थी मुलाकात?

राष्ट्रपति और ईरान के सुप्रीम लीडर की मुलाकात उनके आवास पर नहीं हुई थी. जानकारी के मुताबिक, खामेनेई के सुरक्षाकर्मी पेज़ेश्कियन को एक सीक्रेट जगह पर ले गए, जहां उन्हें एक कमर्शियल गाड़ी में शिफ्ट किया गया. काले शीशों वाली गाड़ी में बैठे मोजतबा खामेनेई राष्ट्रपति का इंतज़ार कर रहे थे. कहा जा रहा है कि उस जगह पर इतना अंधेरा था कि वो दोनों ही एक-दूसरे को नहीं देख पा रहे थे. राष्ट्रपति को ये मुलाकात बेहद अपमानजनक लगी, साथ ही उन्होंने बाद में ये भी पूछा कि जिस शख्स से वो मिले, क्या वो सच में मोजतबा ही थे. बाद में पेज़ेश्कियन ने खामेनेई के आवास पर एक और मुलाकात की सिफारिश की, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ