Mississippi Mass Shooting: अमेरिका के मिसिसिपी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Mississippi Mass Shooting: अमेरिका के मिसिसिपी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक सिरफिरे ने छह लोगों की हत्या कर दी। पुलिस फायरिंग के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी राज्य मिसिसिपी के एक ग्रामीण कस्बे में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
और पढ़िए –सीरिया पर इजरायल का मिसाइल अटैक, रिहाइशी इलाके को बनाया निशाना, 15 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टेट काउंटी शेरिफ ने शुक्रवार को कहा कि शूटर ने मेम्फिस, टेनेसी से लगभग 50 किमी दक्षिण में स्थित अर्काबुटला में विभिन्न स्थानों पर फायरिंग कर छह लोगों की हत्या कर दी।
Federal law enforcement is in close touch with state and local authorities, and I’ve directed that all federal support be made available: US President Joe Biden on the Mass Shooting in Tate County, Mississippi pic.twitter.com/BPeYsLx9sz
— ANI (@ANI) February 18, 2023
मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने शुक्रवार दोपहर एक बयान में कहा कि उन्हें टेट काउंटी में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई थी। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्थानीय लोगों के संपर्क में है और जांच पड़ताल की जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि फायरिंग के बाद आरोपी की धर पकड़ और जरूरी कार्रवाई के लिए मैंने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हमें बंदूक कानून में सुधार की जरूरत है। इसमें सभी बंदूक बिक्री पर पृष्ठभूमि की जांच, हमला करने वाले हथियारों और उच्च क्षमता वाली पत्रिकाओं पर प्रतिबंध लगाना, बंदूक निर्माताओं के लिए प्रतिरक्षा को समाप्त करना शामिल है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.