सीरिया पर इजरायल का मिसाइल अटैक, रिहाइशी इलाके को बनाया निशाना, 15 की मौत
Edited By Gyanendra Sharma

Israeli missile attack on Syria
Edited By Gyanendra Sharma

Israeli missile attack on Syria
नई दिल्ली: सीरिया के दमिश्क में रिहायशी इमारत पर इजरायल ने मिसाइल अटैक किया। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से एएफपी ने बताया कि दमिश्क में इजरायली हमले में एक रिहायशी इमारत पर हमला हुआ।
राज्य समाचार एजेंसी ने बताया कि इस्राइली हवाई हमले ने रविवार तड़के मध्य दमिश्क में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सुबह 00:22 बजे इजरायली दुश्मन ने कब्जे वाले गोलन हाइट्स की दिशा से दमिश्क और इसके आसपास के इलाकों में रिहायशी इलाकों सहित कई इलाकों को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया।
10 मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पोस्ट किए गए फुटेज में दिखाया गया है कि हमले के दौरान एक 10 मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इसकी निचली मंजिलों का ढांचा टूट गया। ब्रिटेन स्थित ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने एएफपी को बताया, “रविवार को किया गया हमला सीरिया की राजधानी में इस्राइल का सबसे घातक हमला है।
लगभग एक दशक से इजरायल सीरिया में संदिग्ध ईरानी प्रायोजित हथियारों के हस्तांतरण और कर्मियों की तैनाती के खिलाफ हवाई हमले कर रहा है। इजरायल ने जोर देकर कहा है कि वह ईरान को अपनी सीमाओं तक अपना प्रभाव नहीं बढ़ने देगा। 2 जनवरी को, इज़राइल की सेना ने सीरिया की राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मिसाइल दागी जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: