Girl Lost Family in Road Accident: कहते हैं किस्मत बड़ी कुत्ती चीज है, इसका लिखा कोई मिटा नहीं सकता, कोई बदल नहीं सकता। अगर जीना लिखा है तो जीना ही पड़ेगा, आप चाहे जिस मर्जी मरने की कोशिश कर लो। अकसर जिंदगी में संघर्ष करते-करते इंसान टूट जाता है, लेकिन मौत उसे नहीं अपनाती।
वहीं कुछ लोग संघर्ष करते-करते जीना सीख जाते है। ऐसे ही एक मुश्किलों से भरे संघर्ष पर 11 साल की बच्ची निकली है, जिसे किस्मत ने हादसे का शिकार होने से बचा लिया। उसने हादसे में अपने पूरे परिवार को खो दिया, लेकिन किस्मत से वह बच गई। अब उसके सामने बड़ा सवाल यह है कि वह किसके सहारे जिएगी? क्या खाएगी और कहां रहेगी? उसकी देखभाल कौन करेगा?
यह भी पढ़ें:200 पैसेंजर एक साथ बीमार, सुहाना सफर दर्द में बदला; ऐसा क्या हुआ जो अचानक क्रूज पर मचा हाहाकार
कार और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बात हो रही है, 11 साल की पोपी रोलर की, जिसने अपने परिवार को कार दुर्घटना में खो दिया। गत रविवार को उसके मां-बाप शेन रोलर और शैनन मॉर्गन ने घूमने जाने का प्रोग्राम बनाया। उसकी दोनों छोटी बहनें लिली और रूबी भी साथ जाने वाली थीं, लेकिन पोपी ने फैमिली ट्रिप पर जाने की बजाय अपने दोस्त के साथ खेलना पसंद किया। इस फैसले ने ही उसकी जान बचा ली।
उसने परिवार के साथ बाहर जाने से मना कर दिया और किस्मत से वह हादसे का शिकार होने से बच गई, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अनाथ भी हो गई है। शेन रोलर, शैनन मॉर्गन और उनकी दोनों बेटियों की उस समय मृत्यु हो गई, जब उनकी कार की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में इन चारों के अलावा बाइक सवार दोनों लोग भी मारे गए। हादसा वेकफील्ड और बार्नस्ले के बीच, वेस्ट यॉर्कशायर में A61 रोड पर हुआ।
यह भी पढ़ें:नया blood test, 10 साल पहले पता चल जाएगा कौन सी होगी बीमारी?
दोस्तों-रिश्तेदारों का देखभाल करने का आश्वासन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोपी के मां-बाप के फैमिली फ्रेंड और रिश्तेदार कहते हैं कि वे बच्ची की देखभाल कर लेंगे, लेकिन पोपी अपनी किस्मत और बदकिस्मती को किस प्रकार देखती है , यह तो अभी देखना बाकी है, लेकिन दूसरों के अनुभव से हमें पता चलता है कि अपेक्षित दुख और क्षति के अलावा, यह घटना उसे कई तरीकों से प्रभावित कर सकती है। जैसे जिंदगी जीने के लिए आजीविका का साधन और देखभाल के लिए किसी के सहारे की उसे जरूरत पड़ सकती है, लेकिन किस्मत ने देखा एक बच्ची को कैसा अजीबोगरीब खेल दिखाया?
यह भी पढ़ें:क्या है Woke Mind Virus? एलन मस्क के बेटे को बना दिया बेटी! खत्म करने की खाई कसम
संबंधित खबरें
होर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
59 mins agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
9 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
9 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
14 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
14 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines