क्या है Woke Mind Virus? एलन मस्क के बेटे को बना दिया बेटी! खत्म करने की खाई कसम

Elon Musk Child Controversy: अरबपति कारोबारी एलन मस्क इस समय पुरुष से महिला बनी अपनी संतान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उनके एक बेटे जेवियर ने लिंग परिवर्तन करवाया था। अब मस्क ने इसके पीछे ‘वोक माइंड वायरस’ को जिम्मेदार ठहराया है।

Elon Musk Caricature

Elon Musk

विज्ञापन

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अपनी ट्रांसजेंडर संतान जेवियर के साथ अपने अनुभवों को लेकर खेद और गुस्सा दोनों दिखाया है। जेवियर को अब विवियन जेना विल्सन के नाम से जाना जा रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान एलन मस्क ने कहा कि मैं अपनी संतान के लिए प्यूबर्टी ब्लॉकर्स (जवान होने से रोकने वाली दवाईयां) की सहमति देने में ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान उन्हें जानबूझकर भ्रम में रखा गया था। बताया जा रहा है कि उनका बेटा वोक माइंड वायरस की चपेट में आ गया था।

जानें आखिर क्या है ये वोक माइंड वायरस

दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क पिछले कई महीनों से वोक माइंड वायस के बारे में बात करते आ रहे हैं। उन्होंने इसे आधुनिक सभ्यता के लिए एक खतरे की तरह बताया है। मस्क ने कहा कि मुझे इस ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने वोक माइंड वायरस की वजह से अपने बेटे को खो दिया।

विज्ञापन

एलन मस्क के अनुसार वोक माइंड वायरस एक ऐसी आइडियोलॉजी है जिसकी वजह से उनकी संतान में ऐसा बदलाव आया। उल्लेखनीय है कि मस्क ने इसे दुनिया से खत्म करने की कसम खाई है। वोक माइंड वायरस की बात की जाए तो इसका पहला शब्द वोक नस्लीय भेदभाव से संबंधित है। अश्वेत समुदाय ने सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल इसी भेदभाव के खिलाफ किया था। एलन मस्क ने वोक माइंड वायरस का इस्तेमाल जेंडर अफर्मिंग केयर को लेकर किया है।

बेटे के जेंडर चेंज को मस्क ने बताया ‘मौत’

बता दें कि जेवियर ने साल 2022 में दुनिया के सामने अपने ट्रांसजेंडर होने की बात कही थी। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रख लिया था। 18 साल की उम्र का आंकड़ा पार करने के बाद जेवियर ने अपना लिंग परिवर्तन करवाया था। एलन मस्क ने इसे अपने बेटे की मौत करार दिया है। मस्क ने कहा कि जब जेवियर का इलाज चल रहा था तब मुझसे कहा गया था कि अगर ये ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो जेवियर अपनी जान भी ले सकता है। मुझे नहीं बताया गया था कि ये दवाएं असल में नसबंदी की थीं। यह एक मेरे साथ धोखा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ