---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘जोरदार धमाका, ऊंची-ऊंची लपटें और जिंदा जल गए 19 लोग’; क्या है Mexico में हुए हादसे का असली सच

Mexico Bus Truck Collision On Highway: मैक्सिको में बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें 19 लोग जिंदा जलकर मर गए। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर तक मारे गए।

---विज्ञापन---

Mexico Bus Truck Collision Latest Update: ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हुई और बस से निकलने लगा धुंआ, अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरी बस ने आग पकड़ ली। करीब 37 यात्री सवार थे, जिनमें चीख पुकार मच गई। इससे पहले की सभी बस से उतर पाते, 19 लोग आग में झुलसकर मर गए।

जिसने भी यह खौफनाक मंजर आंखों से देखा, उसकी रूह कांप गई। राहगीरों ने घायलों को अपनी गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर नेशनल हाईवे को बंद किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बंद की गई नेशनल हाईवे से आवाजाही

19 लोगों की जान लेने वाला यह खौफनाक हादसा मंगलवार सुबह मैक्सिको में हुआ। प्राथमिक जांच करने के बाद पुलिस ने शक जताया है कि हादसे कारण तेज स्पीड, बस में खराब या ड्राइवर की थकान हो सकता है। हादसा उत्तरी मैक्सिको के नॉर्थ वेस्टर्न सिनालोवा राज्य में हुआ। हादसा उस नेशनल हाईवे पर हुआ, जो माजातलान और लॉस मोचिस को एक दूसरे से जोड़ते हैं।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे से आवाजाही बंद कर दी गई। हालांकि अभी मृतकों की सही संख्या पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तरफ से स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन घायलों के होश में आने का इंतजार है। उसके बाद ही हादसे के असली कारण पता चलेंगे।

---विज्ञापन---

बस-ट्रक दोनों के ड्राइवर भी मारे गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगते ही बस में जोरदार धमाका हुआ था। वहीं मालवाहक ट्रक भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गया, लेकिन बस के परखच्चे उड़ गए। राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक रॉय नवरेटे ने कहा कि बस आग में जलकर बुरी तरह राख हो गई है। ट्रक भी आधे से ज्यादा जल गया। दोनों के ड्राइवर भी मारे गए।

---विज्ञापन---

पिछले कुछ समय में मैक्सिों में सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले साल जुलाई महीने में एक हादसे में करीब 29 लोग मारे गए थे। एक पैसेंजर बस साउथ स्टेट ओक्साका में एक पहाड़ी पर चढ़ते समय सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर गई थी।

First published on: Jan 31, 2024 07:17 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola