Metaverse: बिना छुए गैंगरेप! दर्ज हुआ ऑनलाइन अवतार में रेप का पहला केस, समझिए क्या है यह

Metaverse Rape case in UK British: वर्चुअल दुनिया मेटावर्स में असल दुनिया की तरह ही काम हो रहे हैं। इस दुनिया में लोग नहीं होते बल्कि लोगों के अवतार होते हैं।

Metaverse Rape case

UK minor Girl Virtually Gangrape In Metaverse Game says police: यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में मेटावर्स में रेप का पहला मामला दर्ज हुआ है। ऑनलाइन मेटावर्स में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की का कहना है कि कुछ लोगों ने रिएलिटी गेम में उससे ऑनलाइन अवतार में गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि इस वजह से नाबालिग लड़की सदमें में और डरी हुई है।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया है कि असली दुनिया में यौन शोषण के दौरान असली दुनिया में जैसी तकलीफ होती है वैसी ही उसे इस दौरान हुई। एक ऑनलाइन रूप में कई लोगों की मौजूदगी में उसे शिकार बनाया गया। बताया जा रहा है कि मेटावर्स पर वर्चुअल दुनिया में रेप का यह अपनी तरह का पहला मामला है। किशोरी को दुष्कर्म पीड़िता की तरह ही मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव

विज्ञापन

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 16 साल की यह लड़की एक इमर्सिव गेम में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) हेडसेट का इस्तेमाल कर रही थी। इसी दौरान उसपर हमला किया गया। रिपोर्ट में ब्रिटिश अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि पीड़िता को इससे शारीरिक नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से उसपर पड़े भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव को गंभीरता से लिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=3G7YSKYIkw4

विज्ञापन

पुलिस के सामने खड़ी हुई नई चुनौती

वहीं इसे पहला वर्चुअल यौन अपराध बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे कानून के सामने भी नई चुनौती खड़ी हो गई है, क्योंकि इस तरह के अपराध के लिए कानून में कोई प्रावधान नहीं है। बता दें कि वर्चुअल दुनिया मेटावर्स में असल दुनिया की तरह ही काम हो रहे हैं। इस दुनिया में लोग नहीं होते बल्कि लोगों के अवतार होते हैं। मेटावर्स में साइन इन करने वाले लोग वर्चुअल दुनिया में चले जाते हैं। वे वर्चुअल अवतार में ही लोगों से मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ