Shubham Singh
Read More
---विज्ञापन---
Indian Railway 26 trains running late due to fog: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। ट्रेन सेवाओं पर इसका असर बहुत ज्यादा पड़ा है। कोहरे की वजह से दिल्ली क्षेत्र में राजधानी समेत 26 ट्रेनें देर से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने इसकी सूची भी जारी की है। ट्रेनें लेट होने से स्टेशन पर यात्री परेशान हैं। वे स्टेशनों पर इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनों की धीम रफ्तार का यात्रा करने वालों पर काफी असर पड़ा है। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों का हाल बेहाल है।
बैंगलोर-निजामुद्दीन (22691) डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (22823) 5 घंटे की देरी से चल रही है। राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी (12309) एक घंटे की देरी से चल रही है। चेन्नई-नई दिल्ली दूरंतो (12269) साढ़े 6 घंटे की देरी से चल रही है। नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) चार घंटे की देरी से चल रही है। रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस (12427) दो घंटे की देरी से चल रही है। प्रयागराज- नई दिल्ली एक्सप्रेस (12417) डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।
ये भी पढ़ें-Aaj Ka Mausam: घर से निकलने से पहले कोहरे को लेकर मौसम विभाग का ये अलर्ट
ये ट्रेनें भी चल रहीं देर से
आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस (12225) 4 घंटे की देरी से चल रही है। अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस 12919 तीन घंटे की देरी से चल रही है। चेन्नई-नई दिल्ली जीटी (12615) एक घंटे 45 मिनट की देरी से चल रही है। हैदराबाद-नई दिल्ली (12723) दो घंटे की देरी से चल रही है। खजुराहो-कुरुक्षेत्र (11841) चार घंटे की देरी से चल रही है। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707) चार घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है।
26 trains running late in Delhi area due to fog: Indian Railways pic.twitter.com/yFI3MFBkDR
— ANI (@ANI) January 3, 2024
जम्मूतवी-अजमेर (12414) पांच घंटे की देरी से चल रही है। कामाख्या-दिल्ली (15658) दो घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। सिवनी-फिरोजपुर पाटलकोट एक्सप्रेस (14623) 6 घंटे की देरी से चल रही है। अजमेर-कटरा एक्सप्रेस (12413) 6 घंटे की देरी से चल रही है। अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस (12716) 6 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। मणिकपुर-निजामुद्दीन (12447) 4 घंटे की देरी से चल रही है।
कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12303) दो घंटे की देरी से चल रही है। सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553) डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (12367) दो घंटे की देरी से चल रही है। राजेंद्रनगर-नई दिल्ली (12393) डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12559) एक घंटे की देरी से चल रही है।
ये भी पढ़ें-ड्रोन हमले में मारा गया हमास का डिप्टी लीडर, लेबनान में छिपा था, बदले की आग में जल रहा हिज्बुल्लाह
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।