अमेजन डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग में बिजी मेलानिया! फिल्म में बेटे के साथ डोनाल्ड ट्रंप का होगा 'कैमियो'

Melania-Trump Documentary: मेलानिया ट्रंप अपने बेटे बैरन के यूनिवर्सिटी जाने के बाद से पूरा ध्यान अमेजन डॉक्यूमेंट्री पर केंद्रित कर रही हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में डोनाल्ड ट्रंप भी नजर आएंगे।

Melania shooting for Amazon documentary

ट्रंप फैमिली

Melania-Trump Documentary: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया का इन दिनों पूरा ध्यान अपनी डॉक्यूमेंट्री पर है, जिसके लिए वह शूटिंग में लगी हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के लिए कई सीन व्हाइट हाउस में भी शूट किए गए हैं। बैरन ट्रंप के न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी जाने के बाद से मेलानिया अपने बच्चों की देखभाल से भी फ्री हो गई हैं। जिसके बाद वह खुद को समय दे रही हैं, अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। मेलानिया को लेकर कहा जा रहा है कि वह फर्स्ट लेडी नहीं बनेंगी। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फर्स्ट लेडी नहीं बनेंगी मेलानिया?

मेलानिया ट्रंप को लेकर कहा जा रहा है कि वह फर्स्ट लेडी की जिम्मेदारियों को नहीं संभालेंगी। वह ऐसे ही ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई दिखाई देती हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह कभी भी ट्रेडिशनल फर्स्ट लेडी नहीं बनेंगी, क्योंकि वह ऐसी नहीं हैं। पीपल मैग्जीन के मुताबिक, वह अपने पति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करती आई हैं, लेकिन उनके पास अपने खुद के विचार हैं कि वह क्या करना चाहती हैं।

मेलानिया ने अपनी फर्स्ट लेडी की भूमिका से पूरी तरह से किनारा नहीं किया है। वह नेशनल गवर्नर्स एसोसिएशन डिनर और रिसेप्शन प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए एक गई थीं। जिसके बाद हाल ही में लगभग एक महीने बाद वह व्हाइट हाउस लौटी हैं।

डॉक्यूमेंट्री का चल रहा काम

मेलानिया फिलहाल आने वाली डॉक्यूमेंट्री को पूरा करने में लगी हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बनाया जा रहा है। ‘एक्स-मेन: द लास्ट स्टैंड’ के मशहूर निर्देशक ब्रेट रैटनर की यह डॉक्यूमेंट्री मेलानिया के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलानिया ने डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग व्हाइट हाउस समेत कई जगह पर की है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने यह भी बताया कि डोनाल्ड ट्रंप और बैरन भी फिल्म में कैमियो में नजर आने वाले हैं। यह डॉक्यूमेंट्री डोनाल्ड ट्रंप की लाइफ पर बनाई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ