'चेतावनी दे रहा हूं फिर बड़ी दिक्कत होगी...', बांग्लादेश आर्मी चीफ की नेताओं को नसीहत

Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आपस में लड़ने में व्यस्त रहे, तो संप्रभुता खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि वे ऐसा देश की भलाई के लिए कह रहे हैं।

Bangladesh Army Chief Warning

Bangladesh Army Chief Warning

विज्ञापन

Bangladesh Army Chief Warning: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के सलाहकार नाहिद इस्लाम के इस्तीफे के बाद अब बांग्लादेश आर्मी चीफ ने सभी नेताओं को चेतावनी दी है। सेना प्रमुख वकार उज्जमान ने नेताओं को आपस में नहीं उलझने की चेतावनी देते हुए कहा कि इससे देश की संप्रभुता को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर आप मतभेदों को ना भुला पाए या एक-दूसरे पर आरोप लगाना बंद नहीं किए तो देश की संप्रभुता दांव पर लग सकती है।

सेना प्रमुख ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं। बाद में मत कहना कि मैंने आगाह नहीं किया। अगर आप मतभेद भुलाकर साथ काम नहीं करेंगे तो देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता खतरे में पड़ सकती है। सेना प्रमुख यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि देश की कानून व्यवस्था खराब होने के कई कारण हैं। पहला कि ये लोग आपस में लड़ने में व्यस्त हैं। अगर मतभेद नहीं भुलाएंगे तो दिक्कत होगी।

विज्ञापन

नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त

वकार ने कहा कि इससे बड़ी दिक्कत हो सकती है। मैं चेतावनी दे रहा हूं। सभी नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं। जिससे शरारती तत्वों को माहौल बिगाड़ने में फायदा हो रहा है। इस स्थिति में वे आसानी से बच रहे हैं। सेना प्रमुख ने आगे कहा कि वे सिर्फ नेताओं को चेतावनी दे रहे हैं। इसके पीछे कोई निजी एजेडा नहीं है। वे ऐसा देशहित में कर रहे हैं। मैं सिर्फ शांति बहाली चाहता हूं।

कानून-व्यवस्था का जिम्मा फिलहाल सेना पर

सेना प्रमख ने कहा कि जब तक देश में नई सरकार नहीं चुनी जाती तब तक सेना ही बांग्लादेश की कानून-व्यवस्था देखेगी। बांग्लादेश की कानून-व्यवस्था का जिम्मा फिलहाल सेना पर है। नई सरकार के बनने तक अंतरिम सरकार ही कानून–व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ