America News: डोनाल्ड ट्रंप का नया आदेश, अमेरिकी तांबा आयात पर नए टैरिफ की होगी जांच

America News: अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आएं हैं, तभी से वह कई बड़े फैसले कर रहे हैं। मंगलवार को ट्रंप ने टैरिफ दर का निर्धारण कैसे किया जाएगा, इसको लेकर नया आदेश दिया है।

Donald Trump New Tariff
विज्ञापन

America News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को तांबे के आयात पर संभावित नए टैरिफ की जांच का आदेश दिया है। इस पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी का बयान सामने आया। जिसमें कहा गया कि किसी भी संभावित टैरिफ दर का निर्धारण जांच के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप कोटा की तुलना में टैरिफ को प्राथमिकता देते हैं। जानिए क्या होता है टैरिफ और इससे किन लोगों की जेब पर असर पड़ता है?

क्यों दिया गया आदेश?

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ दर तय करने के लिए नई जांच का आदेश दिया। जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों, सैन्य हार्डवेयर, अर्धचालकों और उपभोक्ता वस्तुओं (Consumer goods) बनाने के लिए धातु के अमेरिकी उत्पादन को फिर से शुरू किया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने नई राष्ट्रीय सुरक्षा जांच शुरू करने का निर्देश देने वाले आदेश पर साइन किए हैं। यह साइन 1962 के व्यापार विस्तार अधिनियम की धारा 232 के तहत किए गए हैं।

विज्ञापन

किन देशों पर पड़ेगा असर?

कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक का इस पर कहना है कि ‘अमेरिकी उद्योग और राष्ट्रीय रक्षा तांबे पर निर्भर हैं, इसे अमेरिका में ही बनाया जाना चाहिए। जिसमें किसी तरह की छूट या अपवाद नहीं होना चाहिए। लुटनिक ने कहा, अब तांबे के घर आने का समय आ गया है। कहा जा रहा है कि नए अमेरिकी तांबा टैरिफ से कई देशों पर प्रभाव पड़ेगा। प्रभावित होने वाले देशों में चिली, कनाडा और मैक्सिको का नाम शामिल है।

क्या होता है टैरिफ?

अंतरराष्ट्रीय व्यापार में टैरिफ या कस्टम ड्यूटी किसी भी सामान के आयात पर लगाया जाने वाले चार्ज होता है। यह चार्ज सरकार को दिया जाता है, जिसका बोझ आमतौर पर उपभोक्ता पर पड़ता है। आसान भाषा में समझें तो, मान लीजिए अगर किसी चीज की कीमत 100 रुपये है, अगर उस पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाता है, तो उसकी कीमत 110 रुपये तक पहुंच जाएगी। एक तरह से टैरिफ इनडायरेक्ट टैक्स ही होता है। इसे देश की इनकम का सोर्स माना जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ