Maui wildfires: अमेरिका के हवाई राज्य के जंगलों में भड़की आग के चलते अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसे 100 साल की सबसे भयानक आग होने का दावा किया जा रहा है। इस भीषण अग्निकांड में 50 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 2 हजार बिल्डिंग नष्ट हो चुकी हैं। 15 हजार से अधिक लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इन बेघर हुए लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। पीड़ित परिवारों ने आपदा के बाद जमीन और संपत्ति बेचने के लिए रीयलटर्स पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
महिला बोली- अब जमीन कारोबारी कर रहे उत्पीड़न
माउई काउंटी की एक महिला ने स्थानीय मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है। उसने कहा कि रियल एस्टेट एजेंस और निवेशक जैसे गिद्धों की नजर अब उनकी जमीन पर है। वे तरह-तरह का दबाव बनाकर उत्पीड़न कर रहे हैं।
महिला ने उन परिवारों से भी आगे आने की अपील की है जो परेशान किए जा रहे हैं। साथ ही उन लोगों के नाम भी उजागर किए जाने की बात कही है, जो जमीन बेचने का दबाव बनाने के लिए कॉल कर रहे हैं। महिला ने कहा कि यदि आप पीड़ित हैं और वे आपको कॉल कर रहे हैं तो उनके नाम बताएं ताकि उन्हें बेनकाब कर सकें। महिला ने वीडियो के साथ लिखा है कि लाहिना बिक्री के लिए नहीं है।
Maui wildfires
लाहिना बिक्री के लिए नहीं
एमएसएनबीसी के साथ बातचीत में माउई निवासी और जंगल की आग से बचे एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि निवेशक और रीयलटर्स पीड़ितों से संपर्क कर रहे हैं, उनकी जमीन खरीदने की पेशकश कर रहे हैं।
महिला ने कहा कि निवेशकों और रीयलटर्स ने घर मालिकों से संपर्क किया है और उनकी जमीन खरीदने की पेशकश की है और यह दुखद है। हम सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दुनिया भर के लोग हमारी स्थिति को समझें और जानें कि लाहिना बिक्री के लिए नहीं है।
यह भी पढ़ें: तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का बना रहे प्लान तो पढ़ लें ये खबर, वरना जान-माल का होगा नुकसान
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
6 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
9 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
18 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
22 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
23 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines