चीन की इमारत में लगी भीषण आग, विचलित करने वाला Video आया सामने
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

नई दिल्ली: चीन की राजधानी बीजिंग स्थित एक ऊंची इमारत में भीषण आग गई गई। आग से बिल्डिंग की दर्जनों इमारत जलकर राख हो गईं हैं। घटना राजधानी के चांग्शा इलाके की बताई जा रही है। राज्य मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि हताहतों की संख्या के बारे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
This afternoon, the building of China Telecom building in Changsha长沙caught fire, no casualties reported yet, stay safe everyone! 🙏 pic.twitter.com/QNnezk2Mxk
— Tong Bingxue 仝冰雪 (@tongbingxue) September 16, 2022
अभी पढ़ें – Iran: हिजाब न पहनने की इतनी खौफनाक सजा, पुलिस की पिटाई से कोमा में गई 22 साल की अमिनी की मौत
सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया, “आग लगने के बाद बिल्डिंग से धुएं का गुब्बार उठ रहा था और दर्जनों बिल्डिंग आग का गोला बन गईं थीं। बताया गया कि आग की सूचना के बाद दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। फिलहाल, आग लगने के कारणों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आग ने एक ऊंची इमारत को जलाकर राख कर दिया। बिल्डिंग में राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी चाइना टेलीकॉम का कार्यालय था। सीसीटीवी की ओर से जारी एक तस्वीर में आग लगने वाली इमारत के बीच से भीषण लपटें दिखाई दे रही हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: