हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं मारिया ब्रान्यास मोरेरा? स्पेन में मनाया 117वां जन्मदिन, जानिए उनकी लंबी उम्र का राज

Who Is Maria Branyas Morera: दुनिया की सबसे अधिक उम्र वाली जीवित शख्सियत मारिया मोरेरा ने अपना 117वां जन्मदिन मनाया है। इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव हैं और सोशल मीडिया पर भी मौजूद हैं। इस रिपोर्ट में जानिए मारिया कौन हैं, उनकी लंबी उम्र का राज क्या है और लोगों के लिए उनकी क्या सलाह है।

विज्ञापन
Maria Branyas Morera celebrating her 117th birthday

Who Is Maria Branyas Morera : दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित शख्सियत मारिया ब्रान्यास मोरेरा ने सोमवार यानी 4 मार्च को अपना 117वां जन्मदिन मनाया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम जनवरी 2023 से दुनिया की सबसे बुजुर्ग शख्स के तौर पर दर्ज है। उन्हें यह तमगा फ्रांसीसी महिला लूसिल रैंडन की मौत के बाद हुई थी जिनकी उम्र 118 साल थी। मारिया ने अपना जन्मदिन स्पेन के कैटालोनिया में मनाया था।

मारिया ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी की। इसमें उन्होंने लिखा कि ज्यादा उम्र एक तरह का संस्कार है। आपके सुनने की शक्ति कम हो जाती है लेकिन ऐसा होने पर आप जीवन को सुनने लगते हैं, शोर नहीं। मौत की रोशनी में जीवन ज्यादा खास हो जाता है। बता दें कि मारिया ब्रान्या मोरेना पिछले 23 साल से एक ही नर्सिंग होम में रह रही हैं। जानकारी के अनुसार उनका स्वास्थ्य भी अच्छा बना हुआ है।

कोई गंभीर बीमारी नहीं, काफी एक्टिव

उन्हें सुनने और चलने-फिरने में अब थोड़ी समस्या होने लगी है लेकिन उन्हें किसी गंभीर शारीरिक या मानसिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि वैज्ञानिक लंबी उम्र के राज खोलने के लिए मारिया पर टेस्ट भी कर रहे हैं। बता दें कि अपनी उम्र के हिसाब से मारिया काफी एक्टिव हैं। खास बात यह है कि उनकी बेटी की उम्र 80 साल है और उन्हीं की मदद से वह एक्स पर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल चलाती हैं।

विज्ञापन

क्या है मारिया की लंबी उम्र का सीक्रेट?

अपनी लंबी उम्र के राज को लेकर मारिया का कहना है कि यह मेरी किस्मत और जेनेटिक्स की वजह से हो सकता है। वह व्यवस्थित जीवन, शांति और परिवार व अपने दोस्तों के साथ मजबूत संबंध रखने पर जोर देती हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रकृति के साथ समय बिताने और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने की बात भी कही है। बता दें कि साल 2020 में 113 साल की उम्र में वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग कोविड-19 सर्वाइवर बनी थीं।

सबसे बुजुर्ग कोरोना सर्वाइवर भी बनीं

मारिया का जन्म साल 1907 में सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। आठ साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ स्पेन चली गई थीं। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐतिहासिक घटनाएं देखी हैं, जिनमें साल 1918 में आई स्पैनिश फ्लू पैनडेमिक और स्पैनिश सिविल वॉर का दुखद समय भी शामिल है। साल 1931 में उन्होंने जोन मोरेट के साथ शादी की थी जिनसे उन्हें तीन बच्चे थे। पेशे से डॉक्टर उनके पति की साल 1976 में मौत हो गई थी।

विज्ञापन

उनके बेटे की 86 साल की उम्र में एक ट्रैक्टर हादसे में जान चली गई थी। इस समय मारिया का नाम इतिहास के 12 सबसे बुजुर्ग वेरिफाइड लोगों की लिस्ट में शामिल है। अगर वह अपना अगला जन्मदिन भी मनाती हैं तो वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगी। बता दें कि इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाली शख्सियत फ्रांस की महिला जीन कालमेंट थीं। उनका निधन 122 साल और 164 दिन की उम्र में हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola