4 हाथियों से अधिक वजन वाले व्यक्ति की मौत, 5 साल तक बिस्तर पर ही रहा लेटा

रूस के रहने वाले लियोनिद एंड्रीव का वजन 4 हाथियों के बच्चों से भी भारी था। उनके शरीर का वजह 616 पाउंड से अधिक – 44स्टोन था.

weight-loss

लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने शरीर पर ध्यान देना भूल जाते हैं. वे सुबह घर से तैयार होकर निकलते हैं और फिर रात में थक हारकर पहुंचते हैं. इस बीच लोग अपने खानपान पर बिल्कुल फोकस नहीं करते हैं और बाद में यही उनके लिए कष्टदायक साबित होता है. ऐसा ही एक मामला रूस में सामने आया है, जहां मोटापे की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. रूस के इस व्यक्ति का वजन जानकर आप दंग रह जाएंगे।

विज्ञापन

रूस के रहने वाले लियोनिद एंड्रीव का वजन 4 हाथियों के बच्चों से भी भारी था। उनके शरीर का वजह 616 पाउंड से अधिक – 44स्टोन था. उनका मोटापा ही उनकी मौत का कारण बना गया। 60 वर्षीय लियोनिद एंड्रीव मोटापा की वजह से पिछले 5 साल से अपने बिस्तर पर ही लेटे रहे। उन्होंने अपने मोटापे को कम करने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लियोनिद एंड्रीव की दिल दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथNews24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

लियोनिद एंड्रीव ने साझा किया अनुभव

लियोनिद एंड्रीव ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैंने अपने वजन को कम करने लिए कम खाया और आटा से बनी चीजों का भी सेवन नबीं किया। उन्होंने अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि वह सुबह उठकर खाना बनाता था और थोड़ा खाता था। डॉक्टरों की चेतावनी के बाद उसने सामान्य जीवन जीने के लिए काफी कोशिश की।

विज्ञापन

जानें मोटा होने से पहले कैसे थे एंड्रीव

विज्ञापन

मोटा होने से पहले एंड्रीव भी आम लोगों की तरह ही जीवन व्यतीत करता था. वह एक एथलीट था और वह अपना कार्य भी खुद करता था। उनके जैसे ही एक मामला अमेरिका से सामने आया था, जहां एक महिला लूपे समानो खाने की लत की वजह से 12 साल तक बिस्तर पर पड़ी रही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ