Fitness Tips :जल्दी-जल्दी खाने से बिगड़ सकता है मोटापा व मेटाबॉलिज्म, कनेक्शन सीधा हार्ट से

Fitness Tips : साइंस भी जल्दी खाना खाने से मना करती है। जल्दबाजी में खाने के कारण डायबिटीज का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही मोटापा, मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ जाता है। जिसका सीधा कनेक्शन हार्ट से होता है।

Fitness Tips, Fitness Tips for weight loss

Fitness Tips : भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है शांति से बैठकर फैमिली के साथ खाना खाए। वहीं जिसे देखों उसकी जिंदगी बिजी है। किसी के पास खाना खाने का समय ही नहीं है। हर कोई इतना बिजी है की लोगों को सुबह उठाते दी जल्दी ऑफिस पहुंचना होता है। दोपहर में जल्दी लंच करना होता है और रात की तो बात ही अलग है क्योंकि हर कोई इतना थक गया होता है कि सोचता है बस जल्दी से खाना खा के सोना है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ये गलत है क्योंकि हर किसी को खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए।वहीं, साइंस भी जल्दी खाना खाने से मना करती है। जल्दबाजी में खाने के कारण डायबिटीज का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही मोटापा, मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ जाता है। जिसका सीधा कनेक्शन हार्ट से होता है।

विज्ञापन

गैस और ब्लोटिंग

विज्ञापन

कई रिसर्च के बाद यह बात साफ कही गई है कि जल्द बाजी में खाना खाने से खाना और हवा दोनों ही साथ में पेट में चले जाते हैं। जिसके कारण लोगों को ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो जाती है।

विज्ञापन

बढ़ता वजन

साइंस के अनुसार जब कोई खाना खाता हैं तो खाने के 20 मिनट के अंदर पेट भरने का सिग्नल देता है। अगर आप जल्दबाजी में खाना खाते हैं तो आपका पेट 20 मिनट से पहले ही सिग्नल देने लगता है। जिसका नतीजा होता है मोटापा।

विज्ञापन

इंसुलिन रेजिस्टेंस

जल्दी में खाना खाने वाले लोगों के शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा तेजी से बढ़ता है। जिसके कारण हाई बीपी बढ़ने के साथ इंसुलिन के लेवल में भी गड़बड़ी हो जाती है।

विज्ञापन

डायबिटीज

जल्दी-जल्दी खाना खाने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसके कारण आप डायबिटीज के मरीज भी बन सकते है। बता दे कि आपके शरीर में शुगर लेवल का बढ़ना टाइप-2 डायबिटीज का कारण हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी देखें – 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ