Man kills 81 animal: एक सिरफिरे ने लगातार 3 घंटे गोलीबारी की, फायरिंग की सूचना पाकर जब मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। दरअसल, घटनास्थल पर खून से लथपथ 10 या 20 नहीं कुल 81 जानवर मरे पड़े थे। इनमें महंगी नस्ल के घोड़े, बकरी, मुर्गे और अन्य जानवर भी शामिल थे। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी 39 वर्षीय Vicente Arroyo को गिरफ्तार किया है। हद तो तब हो गई जब Arroyo ने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताते हुए जज से उसे एनिमल क्रूयेलिट से बरी करने की अपील की। ये पूरा मामला अमेरिका के नॉर्दन कैलिफोर्निया का है।
गोलियों की आवाज सुनकर लोगों ने थाने में किए कई फोन
जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला नॉर्दन कैलिफोर्निया के Monterey County का है। पुलिस के अनुसार थाने में सुबह करीब 3:25 बजे लगातार कई कॉल आए। फोन करने वालों ने डरते हुए बताया कि लगातार गोलियां चल रही हैं और जानवरों की तेज आवाज आ रही है। सूचना पाकर मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। Monterey County के Sheriff Commander Andres Rosas के अनुसार घटनास्थल पर किसी तरह गोली चलाने वाले को शांत किया। जब वह अपनी टीम के पास मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनका कहना था कि हर तरफ खून फैला था।
ये भी पढ़ें: दुनिया में एक जगह ऐसी जहां नीलाम होती हैं लड़कियां, मां-बाप लगाते हैं बोली
कहां से आए इतने हथियार
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से AK-47 राइफल, दो बंदूकें और लगभग 2000 गोलियां बरामद हुई हैं, ये सभी अवैध रूप से उसने अपने पास रखी थीं। इसके अलावा फिलहाल पुलिस ने ये खुलासा नहीं किया है कि उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों के जानवर मरे हैं वह मीडिया के सामने आने के लिए तैयार नहीं है।
आरोपी की याचिका पर जज हैरान
वहीं, आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए जज के सामने उसे एनिमल क्रूयेलिट से बरी करने की अपील की है। इस पर जज ने हैरानी जताते हुए उसके वकील से इसका कारण पूछा है। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है, मामले की सुनवाई स्थानीय कोर्ट में पेंडिंग है।
ये भी पढ़ें: ‘ऐसे छुआ गंदा महसूस हुआ…थप्पड़ मारे’; फ्लाइट की 3 क्रू मेंबर्स ने आपबीती सुनाई, आरोपी पायलट पर कार्रवाई
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
5 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
6 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
9 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
11 hrs agoLIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचला', विपक्ष ने साधा निशाना
11 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
18 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
21 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines