कब्र खोद डाली, हड्डियां चुराईं, ब्लैकमेल किया... कर्ज चुकाने के लिए शख्स ने परिवार को ही बनाया निशाना!

Man Digs Uncle’s Grave : वियतनाम में कर्ज में डूबे एक शख्स ने कर्ज चुकाने के लिए कुछ ऐसा कर डाला जिसने सबको हैरान कर दिया। उसने अपने ही चाचा की कब्र खोद डाली, हड्डियां चुरा लीं और बदले में अपने ही परिवार से फिरौती मांग ली। फिर क्या हुआ… जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Graveyard

Representative Image (Pexels)

विज्ञापन

Bizarre News : इस दुनिया में कर्ज के बोझ से ज्यादा भारी कुछ नहीं होता। कर्ज में डूबा शख्स इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है वियतनाम से जहां कर्ज के बोझ तले दबे शख्स ने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही परिवार को निशाना बना लिया। इस शख्स ने अपने अंकल की कब्र खोद डाली और हड्डियां चुरा लीं। इन हड्डियों का इस्तेमाल उसने अपने ही परिवार से फिरौती लेने के लिए कर डाला। इस रिपोर्ट में जानिए चौंकाने वाला पूरा मामला।

यह कारनामा किया उत्तरी वियतनाम के थान्ह होआ प्रांत में रहने वाले लू थान्ह नैम ने। उसने अपने ही चाचा की कब्र में 9 सितंबर को 20 सेंटीमीटर का गड्ढा किया था। इसके बाद उसने अपने चाचा की कुछ हड्डियों को निकाला और उसी इलाके में कूड़े के एक ढेर में छिपा दिया। इसके अगले ही दिन उसने अपने चाचा के बेटे की पत्नी को एक अनजान नंबर से धमकी वाला मैसेज किया था। इस मैसेज में उसने हड्डियों के बदले पैसों की मांग की और पुलिस से कॉन्टैक्ट न करने को लेकर वॉर्निंग भी दी थी।

Advertisment

वियतनामी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नैम के चाचा लू थान्ह होई का निधन 4 साल पहले हुआ था। मैसेज मिलने के बाद होई के बेटे-बहू कब्र का हाल देखने गए जहां उन्हें गड्ढा दिखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। जांच शुरू हुई तो पता चला कि इसमें उसके ही परिवार के शख्स का हाथ है। जांच आगे बढ़ी तो सच सामने आया और नैम की पोल खुल गई। इसके बाद 12 सितंबर को पुलिस ने उसे कब्र को नुकसान पहुंचाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

कब्र से छेड़छाड़ बेहद गंभीर अपराध

पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने यह कदम अपना कर्ज चुकाने के लिए उठाया था। पुलिस ने हड्डियां बरामद कर ली हैं और नैम के कजिन के हवाले कर दी हैं। बता दें कि वियतनाम के कल्चर में में कब्र के साथ छेड़छाड़ करने को बेहद अपमानजनक माना जाता है। यहां के लोग मानते हैं कि ऐसा करने से मृतक की आत्मा डिस्टर्ब हो सकती है और लोगों के लिए संकट खड़ा कर सकती है। वियतनाम में इसे बहुत सीरियस लिया जाता है।

विज्ञापन

सात साल तक की हो सकती है सजा

रिपोर्ट्स के अनुसार नैम को जुआ खेलने की लत थी और इसी में हारते-हारते कर उस पर कर्ज का बोझ बहुत बढ़ गया था। इसे चुकाने के लिए ही उसने यह काम किया और फिरौती में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मांगी थी। बता दें कि वियतनाम में अगर कोई शख्स कब्र को नुकसान पहुंचाते हुए पाया जाता है तो उसे सात साल तक की जेल की सजा हो सकती है। वहीं, फिरौती मांगने के लिए 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। नैम को क्या सजा सुनाई जाएगी इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ