पीएम मोदी पर टिप्पणी करना Maldives को पड़ रहा भारी, सोशल मीडिया पर हो रही बहिष्कार की मांग

#BoycottMaldives Trending On X : 4 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए थे, उन्होंने लोगों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी।

Many leaders of Maldives have commented on PM Modi after he tried to promote tourism in Lakshadweep.

लक्षद्वीप के बीच पर बैठे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit : Narendra Modi/ Twitter)

#BoycottMaldives Trending On X : सोशल मीडिया पर मालदीव और भारत के यूजर्स के बीच तीखी बहस चल रही है। मालदीव के बहिष्कार की मांग हो रही है। 4 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए थे और लोगों से लक्षद्वीप घूमने के लिए आग्रह किया था। लोगों ने इसे मालदीव से जोड़ दिया। पीएम मोदी की वायरल फोटो पर मालदीव की एक महिला मंत्री ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद यह मामला और विवादित हो गया।

विज्ञापन

किसने क्या कहा?

पीएम मोदी की लक्षद्वीप की तस्वीर पर कमेंट करते हुए मालदीव की सूचना और कला उप मंत्री मरियम शिउना ने अपमानजनक टिप्पणी की और ‘विदूषक’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया है।

विज्ञापन

वहीं प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के सदस्य जाहिद रमीज ने भी भारत का मजाक उड़ाया, उन्होंने लिखा, “यह कदम बहुत अच्छा है। हालांकि, हमसे कम्पटीशन करने का । वे हमारी जितनी व्यवस्था कैसे दे पाएंगे? वे इतने साफ-सफाई कैसे रखेंगे? कमरों की बदबू की वजह से कोई नहीं जाएगा।”

विज्ञापन

इतना ही नहीं, मरियम ने ऐसे कई ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री की अपील का मजाक बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मालदीव के बहिष्कार की अपील की है। देखिये कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां ।

विज्ञापन

https://twitter.com/Shivapriya72221/status/1743864154312847752

विज्ञापन

https://twitter.com/siappaa_/status/1743579592689074227

विज्ञापन

बता दें कि 4 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए थे, उन्होंने भारतीयों से लक्षद्वीप घूमने की अपील करते हुए कहा था कि जो लोग रोमांच को पसंद करते हैं, उनके लिए लक्षद्वीप टॉप लिस्ट में होना चाहिए। पीएम मोदी की अपील को मालदीव से जोड़कर देखा जाने लगा। इसके बाद मालदीव के कई नेताओं ने पीएम मोदी पर टिप्पणी की है, जिसके बाद एक धड़ा मालदीव के बहिष्कार की बात कह रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ