कैलिफोर्निया के हिंदुओं को बड़ा झटका, राज्य में नहीं होगी दीवाली की सरकारी छुट्टी, कोर्ट ने रद्द किया कानून

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन स्पष्ट किया कि वह पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और कैलिफोर्निया में रहने वाले हिंदू अमेरिकियों तथा दीवाली मनाने वाले अन्य समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी और सामाजिक स्तर पर प्रयास जारी रखेगा.

california diwali holiday

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में दीवाली को सरकारी अवकाश के रूप में मान्यता देने वाले कानून को बड़ा झटका लगा है. राज्य में कानून लागू होने के एक साल से भी कम समय में कोर्ट ने इस ऐतिहासिक कानून के कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों को रद्द कर दिया है. इस फैसले के बाद कैलिफोर्निया में दीवाली की सरकारी छुट्टी को लेकर एक बार फिर कानूनी बहस शुरू हो गई है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने अदालत के फैसले की पुष्टि करते हुए इसे सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को सम्मान देने की दिशा में उठाए गए प्रयासों के लिए बड़ा झटका बताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में दिवाली छुट्टी पर लाया गया था कानून


गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में कैलिफोर्निया के गवर्नर ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद अमेरिका में दिवाली की सरकारी छुट्टी देने वाला कैलिफोर्निया देश का तीसरा राज्य बन गया था. इस फैसले का हिंदू समुदाय के अलावा सिख, जैन और कुछ बौद्ध संगठनों ने भी स्वागत किया था, क्योंकि ये समुदाय भी दिवाली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं.

विज्ञापन

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने जताई निराशा

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने अपने बयान में कहा कि अदालत का फैसला कानून के मूल उद्देश्य पर सवाल नहीं उठाता, बल्कि उसके कुछ प्रावधानों को प्रभावित करता है. संगठन के अनुसार इस कानून का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि त्योहार वाले दिन छात्र और कर्मचारी अपने धार्मिक विश्वासों का पालन करने के लिए स्कूल-कॉलेज या जॉब पर जाने के लिए बाध्य ना हों. HAF का कहना है कि यह फैसला धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने की दिशा में राज्य के प्रयासों के लिए निराशाजनक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ