मानसून में बना लें राजस्थान के 5 खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स का प्लान, 2 दिन में पूरी हो जाएगी ट्रिप

Places to Visit During Monsoon in Rajasthan: बरसात का मौसम राजस्थान को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है, जो पहले से टूरिस्ट्स का फेवरेट डेस्टिनेशन है. हरी भरी पहाड़ियों, पानी से भरी झीलें और सुहाना वक्त, इन सभी का कॉम्बिनेशन आपके ट्रैवल एक्सपीरिएंस को जिंदगीभर के लिए यादगार बना देता है. अगर आप भी वीकेंड का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको मानसून में यहां घूमने की 5 सबसे बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे.

RAJASTHAN.jpg
1 / 6

Rajasthan Tourism: राजस्थान का नाम सुनते ही कई लोगों के जेहन में सिर्फ रेगिस्तान और गर्म मौसम का ख्याल आता है, लेकिन हर कोई इस बात से वाकिफ नहीं है कि भारत के सबसे बड़े राज्य में बारिश भी अच्छी खासी होती है, जो इसे मानसून के लिए बेस्ट स्पॉट बना देती है.

विज्ञापन

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा 2 / 6

इसे '100 द्वीपों का शहर' कहा जाता है, मानसून के दौरान बांसवाड़ा राजस्थान की सबसे हरी-भरी जगहों में से एक बन जाता है. लबालब भरा माही बांध, कागदी पिक-अप वियर, आनंद सागर झील और आस-पास के वाटरफॉल शानदार नजारे पेश करते हैं. यहां का ठंडा मौसम घूमने-फिरने को मजेदार बनाता है और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट स्पॉट है है. बांसवाड़ा रेल लाइन से जुड़ा हुआ नहीं है, यहां से सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन रतलाम और उदयपुर है. सबसे नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर है जो यहां से लगभग 165 किमी की दूरी पर है.

विज्ञापन

उदयपुर

उदयपुर 3 / 6

मानसून उदयपुर की झीलों, महलों और आस-पास की अरावली पहाड़ियों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. बारिश के बाद फतेह सागर लेक, पिछोला लेक, सज्जनगढ़ (मानसून पैलेस) और सहेलियों की बाड़ी बहुत खूबसूरत लगते हैं. यहां आकर बोटिंग का एक्सपीरिएंस जरूर लेना चाहिए. उदयपुर हाइवे, रेलवे स्टेशन और महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.

माउंट आबू

माउंट आबू 4 / 6

ये राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है. बारिश के मौसम में माउंट आबू में ठंडा मौसम, धुंध से ढकी पहाड़ियां और चारों तरफ हरियाली होती है. नक्की लेक, गुरु शिखर, हनीमून पॉइंट और सनसेट पॉइंट शानदार नजारे दिखाते हैं, जिससे ये बरसात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बन जाता है. सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है, जो तकरीबन 28 किमी दूर है. रेगुलर टैक्सी और बसें आबू रोड को माउंट आबू से कनेक्ट करती हैं.

विज्ञापन

कोटा

कोटा 5 / 6

मानसून के दौरान कोटा में रौनक आ जाती है क्योंकि चंबल नदी पूरी ताकत से बहती है. सुहावने मौसम की वजह से सेवन वंडर्स पार्क, चंबल गार्डन, गराडिया महादेव मंदिर और किशोर सागर झील पॉपुलर टूरिस्ट अट्रैक्शन बन जाते हैं. ये शहर रेलवे स्टेशन और नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है, जबकि जयपुर एयरपोर्ट यहां से तकरीबन 240 किमी दूर है.

बूंदी

बूंदी 6 / 6

अपने किलों, बावड़ियों और वाटरफॉल के लिए मशहूर बूंदी बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाता है. तारागढ़ किला, सुख महल, रानी जी की बावड़ी और भीमलात झरना इतिहास और कुदरत दोनों का लुत्फ लेने वाले सैलानियों को अपनी तरफ खींचते हैं. बूंदी सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन, कोटा जंक्शन यहां से तकरीबन 40 किमी दूर है. यहां जयपुर, कोटा और उदयपुर से रोड ट्रिप के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन