मैक्सिको का दक्षिणी राज्य चिआपास शुक्रवार को भूकंप के बेहद भीषण झटकों से दहल उठा. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है. भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटके पड़ोसी देशों - गुआटेमाला और अल साल्वाडोर सहित पूरे सेंट्रल अमेरिका में महसूस किए गए. भूकंप की भयावहता को देखते हुए अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है.
जमीन से सिर्फ 10 KM नीचे था केंद्र
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, यह भीषण भूकंप मैक्सिको के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास समुद्र में आया. इसका केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर की कम गहराई पर था. गहराई कम होने के कारण भूकंप के झटके बेहद विनाशकारी महसूस किए गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिल रही हैं और घरों की दीवारों व अलमारियों से सामान नीचे गिर रहा है. जान बचाने के लिए लोग बदहवास होकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर खुले मैदानों की तरफ भागते नजर आए.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड में 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के महसूस किए गए झटके, पहले सुनामी का अलर्ट जारी; फिर बदला फैसला
---विज्ञापन---
एक मीटर ऊंची सुनामी का खतरा
इस बड़े भूकंप के बाद क्षेत्र में लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई है. एजेंसियों के मुताबिक, कई आफ्टरशॉक्स आए हैं जिनमें से सबसे शक्तिशाली झटका 6.1 तीव्रता का था. इसके अलावा 5.2 और 4.5 तीव्रता के झटके भी महसूस किए गए हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : 50000000 जिंदगियों पर मंडराया महासंकट! दांव पर लगे भारत और बांग्लादेश के कई राज्य, पढ़ें वैज्ञानिकों की चेतावनी
---विज्ञापन---
इसके बाद चेतावनी दी गई है कि मैक्सिको और गुआटेमाला के कुछ तटीय इलाकों में एक मीटर ऊपर तक सुनामी की लहरें उठ सकती हैं.
---विज्ञापन---