न्यूजीलैंड में 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के महसूस किए गए झटके, पहले सुनामी का अलर्ट जारी; फिर बदला फैसला

न्यूजीलैंड की भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाली संस्था जियोनेट के मुताबिक, भूकंप के झटके बहुत तेज थे. मुख्य भूकंप के बाद भी इलाके में सात हल्के झटके महसूस किए गए, जिनका केंद्र भी ते अनाउ के आसपास ही था.

Earthquake

न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में गुरुवार शाम को भूकंप के तेज और शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. भूकंप का केंद्र फियोर्डलैंड के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर ते अनाउ से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में था. भूकंप के इन तेज झटकों के तुरंत बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाली संस्था जियोनेट के मुताबिक, भूकंप के झटके बहुत तेज थे. मुख्य भूकंप के बाद भी इलाके में सात हल्के झटके महसूस किए गए, जिनका केंद्र भी ते अनाउ के आसपास ही था. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज दोनों ने भी इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र बिंदू जमीन के भीतर 50 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था.

विज्ञापन

पहले जारी हुई सुनामी चेतावनी, फिर बदला फैसला

भूकंप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने मिलफोर्ड साउंड से लेकर पुयसेगुर पॉइंट तक फैले तटीय क्षेत्रों के लिए आधिकारिक तौर पर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी. एजेंसी ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने या समुद्र तट से काफी दूर अंतर्देशीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने की अपील की थी. हालांकि, बाद में भूकंप की तीव्रता की दोबारा समीक्षा करने के बाद इस चेतावनी को डाउनग्रेड करके ‘सुनामी एडवाइजरी’ में बदल दिया.

विज्ञापन

फिलहाल खतरा नहीं

आपातकालीन एजेंसी ने साफ किया है कि अब तटीय इलाकों में बाढ़ आने की आशंका नहीं है और जब तक स्थानीय नागरिक सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निर्देश न दिया जाए, तब तक लोगों को अपने घरों को खाली करने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन, इसके साथ ही प्रशासन ने एक गंभीर चेतावनी भी जारी रखी है. बताया गया है कि अभी भी समुद्र में तेज और असामान्य लहरें उठ सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ