मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, मंडराया सुनामी का खतरा; खौफ में लोग

इस बड़े भूकंप के बाद क्षेत्र में लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई है.

Earthquake
विज्ञापन

मैक्सिको का दक्षिणी राज्य चिआपास शुक्रवार को भूकंप के बेहद भीषण झटकों से दहल उठा. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है. भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटके पड़ोसी देशों – गुआटेमाला और अल साल्वाडोर सहित पूरे सेंट्रल अमेरिका में महसूस किए गए. भूकंप की भयावहता को देखते हुए अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है.

जमीन से सिर्फ 10 KM नीचे था केंद्र

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, यह भीषण भूकंप मैक्सिको के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास समुद्र में आया. इसका केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर की कम गहराई पर था. गहराई कम होने के कारण भूकंप के झटके बेहद विनाशकारी महसूस किए गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिल रही हैं और घरों की दीवारों व अलमारियों से सामान नीचे गिर रहा है. जान बचाने के लिए लोग बदहवास होकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर खुले मैदानों की तरफ भागते नजर आए.

Advertisment

एक मीटर ऊंची सुनामी का खतरा

इस बड़े भूकंप के बाद क्षेत्र में लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई है. एजेंसियों के मुताबिक, कई आफ्टरशॉक्स आए हैं जिनमें से सबसे शक्तिशाली झटका 6.1 तीव्रता का था. इसके अलावा 5.2 और 4.5 तीव्रता के झटके भी महसूस किए गए हैं.

विज्ञापन

इसके बाद चेतावनी दी गई है कि मैक्सिको और गुआटेमाला के कुछ तटीय इलाकों में एक मीटर ऊपर तक सुनामी की लहरें उठ सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ