Crime News in Hindi: ब्रिटेन के कार्डिफ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बेघर महिला के साथ पहले मारपीट की फिर रेप किया। इस दौरान शख्स ने पूरी घटना को अपने फोन में रिकाॅर्ड कर वीडियो बना लिया। बीबीसी के अनुसार 24 साल के आरोपी लियाम स्टिम्पसन को अदालत ने दोषी करार दिया है। शख्स को अदालत ने 15 साल की सजा सुनाई है। इस दौरान अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी ने महिला की बची हुई इज्जत भी लूट ली।
बीबीसी की रिपोर्ट की मानें तो 24 साल के आरोपी लियाम स्टिम्पसन ने 40 साल की बेघर महिला का दिसंबर 2023 में रेप किया था। सजा सुनाने के दौरान जज ने कहा कि यह घटना एक ऐसी महिला के साथ हुई जो स्वयं को बचाने की स्थिति में नहीं थी। सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि तुमने उसे बुरी तरह अपमानित किया है। तुमने अपने फोन में वीडियो इसलिए बनाया ताकि तुम अपनी यौन जरूरतों को पूरा कर सको। जज ने कहा कि वीडियो में दिख रही पीड़िता नग्न है, खून से लथपथ है और अपनी जिदंगी के लिए डरी हुई है।
यह है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी स्टिम्पसन उस दिन अपना बर्थडे मनाने के लिए बाहर गया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी पीड़िता को लेकर जा रहा था और अंडरपास के पास पहुंचते ही उसने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर भी कई चोटें आईं हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से कपड़े उतारने को कहा। इस दौरान पीड़िता लगातार अपनी इज्जत बचाने के लिए संघर्ष करती रही। जब वह नहीं मानी तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि घटना के बाद बेघर महिला की अंडरपास के पास मौजूद एक पब के कर्मचारियों ने मदद की।
ये भी पढ़ेंः क्या है भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का मिशन? जिसके लिए तीसरी बार गईं अंतरिक्ष
ये भी पढ़ेंः ‘वो हमें वेटर समझते हैं…’ 6 साल बाद क्यों छोड़ी जॉब? एयर होस्टेस ने खोले एयरलाइन इंडस्ट्री के ‘राज’
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
3 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
13 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
15 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
17 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
18 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
19 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines