क्या है भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का मिशन? जिसके लिए तीसरी बार गईं अंतरिक्ष

Sunita Williams Space Mission : भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स किसी पहचान का मोहजात नहीं हैं। वह एक अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने तीसरी बार अंतरिक्ष उड़ान भरी और इतिहास रच दिया। साथ ही स्टारलाइनर यान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाली वह पहली यात्री भी बन गईं।

Sunita Williams

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स तीसरी बार गईं अंतरिक्ष।

Sunita Williams : अंतरिक्ष में भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। वे बोइंग के सीएसटी-100 स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में जाने वाली पहली सदस्य हैं। वह पहली महिला भी हैं, जो इस तरह के मिशन में जा रही हैं। उन्होंने तीसरी बार अंतरिक्ष उड़ान भरते हुए इतिहास भी रच दिया।

विज्ञापन

क्या है मिशन

विज्ञापन

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बुधवार को अपने सहकर्मी बुच विल्मोर के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुईं। बोइंग कंपनी के स्टारलाइनर यान से अंतरिक्ष जाने वाले दोनों पहले सदस्य बन गए। सुनीता विलियम्स बोइंग के ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ में अंतरिक्ष गई हैं। यह मिशन कई सालों की देरी से शुरू हुआ, क्योंकि अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष के लिए विकसित किया जा रहा था।

विज्ञापन

इस मिशन में पायलट हैं सुनीता विलियम्स

फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। स्टारलाइनर यान में सुनीता विलियम्स पायलट हैं, जबकि बुच विल्मोर कमांडर हैं। आज दोपहर 12.15 बजे दोनों अंतरिक्ष पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन

बोइंग का क्या है मकसद?

विज्ञापन

साल 2020 से नासा का एकमात्र स्पेसक्राफ्ट है, जिससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन चालक दल के सदस्यों को स्पेस स्टेशन भेजा जाता है। ऐसे में बोइंग ने स्टारलाइनर को स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल के रूप में विकसित किया है। अगर बोइंग का यह मिशन सफल रहा तो इसके बादअंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस से घर लाने और फिर अंतरिक्ष पहुंचाने में आसानी हो जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ