चलती फ्लाइट में पायलट को आया हार्ट अटैक, कोई नहीं था तो इस महिला ने उतारा प्लेन

Las Vegas woman miraculously lands plane: महिला ने सूझबूझ का परिचय दिया और ये बात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को बताई। जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के दिए निर्देशों का पालन करते हुए उसने किसी तरह प्लेन को लैंड करवाया।

Las Vegas, Las Vegas pilot heart attack, Las Vegas woman land plane, air traffic controller,

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

Las Vegas woman miraculously lands plane: लास वेगास में एक मिरेकल हुआ है, दरसअल, यहां एक ऐसी महिला ने प्राइवेट प्लेन को उतारा जिसने आज तक कभी प्लेन उड़ाना नहीं सीखा और न ही उसके पास पायलट का लाइसेंस है। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि वह अपने पायलट पति के साथ निजी प्लेन में उड़ान भर रही थी।

इस दौरान अचानक उसके पति को दिल का दौरा पड़ गया, वह प्लेन उड़ाने में असमर्थ हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान यवोन किनेन-वेल्स नामक ये महिला घबराई नहीं। महिला ने सूझबूझ का परिचय दिया और ये बात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को बताई। जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के दिए निर्देशों का पालन करते हुए उसने किसी तरह प्लेन को लैंड करवाया।

Advertisment

महिला को लगा अब वह दोनों मर जाएंगे

महिला के अनुसार उसके सामने जीवन और मृत्यु के हालत थे। ऐसे में उसने अपने जीवन को चुना। उन्होंने बताया कि जब उनके पति को हार्ट अटैक आया तो वह काफी सहम गई थीं। लेकिन उन्होंने रोने-धाने की बजाए हिम्मत दिखाई और हवा में लहराते प्लेन को किसी तरह नीचे तक लेकर आईं।

विज्ञापन

5900 फीट की ऊंचाई पर था प्लेन

जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 69 साल है और उनके पति एलियट अल्पर 78 साल के हैं। महिला रियल एस्टेट एजेंट है, बताया जा रहा है कि अल्पर को जब दिल का दौरा आया तो उस समय विमान करीब 5900 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वह दोनों लास वेगास से कैलिफोर्निया जा रहे थे।

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और महिला की बातचीत वायरल है, जिसमें कंट्रोलर महिला से कहता है कि हम आपको इस तरह से रास्ता बताएंगे जिससे आप आगे बढ़ते हुए सीधे बेकर्सफील्ड हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगी, क्या यह ठीक है? इस पर महिला जवाब देती है ओके। अब अल्पर की हालत स्थिर है, उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ