Kamala Harris Social Media Team: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का X स्पेस पर इंटरव्यू हुआ। खुद X के मालिक और बिजनेसमैन एलन मस्क ने ये इंटरव्यू लिया। दरअसल, ये इंटरव्यू सुबह 5:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण ये लगभग 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस की सोशल मीडिया टीम ने Truth सोशल मीडिया नेटवर्क पर इस इंटरव्यू का मजाक बनाया।
बता दें इस नेटवर्क के मालिक डोनाल्ड ट्रम्प हैं। हालांकि देर से इंटरव्यू शुरू होने पर एलन मस्क ने इस पर स्पष्टीकरण दिया। उनका कहना था कि तकनीकी दिक्कतों के चलते ऐसा हुआ, ये बड़ा साइबर अटैक था। बता दें इससे पहले 2023 राष्ट्रपति चुनाव में भी रिपब्लिक पार्टी के प्रचार अभियान के लॉन्च के दौरान X पर तकनीकी दिक्कतें आई थीं। लोग इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को आतंकी कहा, शिक्षा विभाग बंद करेंगे! मस्क के साथ इंटरव्यू की बड़ी बातें
सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे कमेंट
दरअसल, Truth सोशल मीडिया नेटवर्क पर डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से 2023 राष्ट्रपति चुनाव में आई तकनीकी दिक्कतों का मजाक बनाया गया था। इसी को कमला हैरिस की टीम ने रिशेयर किया है। इस पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ले लिखा कमला हैरिस की टीम को ओलिंपक गोल्ड मिलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने ट्रंप के लिए लिखा कि आज तो ट्रोलर खुद ट्रोल हो गया।
इंटरव्यू में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी कमला हैरिस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इनकी नीतियों की वजह से देश में 100 सालों में सबसे ज्यादा महंगाई है। मस्क को अपने इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग बेहद चालाक और क्रूर नेता हैं।
ये भी पढ़ें: 13 माह का बच्चा…जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर बैठी दादी, कार में दम तोड़ गया वो..
ये भी पढ़ें: शेख हसीना पर बांग्लादेश में हत्या केस में दर्ज हुई FIR, तख्तापलट के बाद पूर्व PM पर पहली कार्रवाई
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
51 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
2 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoLIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
11 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines