US Diwali Celebration: रोशनी के त्योहार की धूम भारत से लेकर अमेरिका तक दिख रही है। शुक्रवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने खास अंदाज में दिवाली मनाई। उन्होंने हाथ में फूलझड़ी लेकर भारतीय अमेरिकियों के साथ अपने आधिकारिक आवास में दिवाली सेलिब्रेट किया।
उपराष्ट्रपति के आधिकारिक निवास के रंगीन रोशनी और दीयों (मिट्टी के दीपक) से सजाया गया था, जबकि मेहमानों के लिए ‘पानी पुरी’ से लेकर पारंपरिक मिठाइयों का प्रबंध किया गया था। इस दौरान कमला हैरिस ने कहा कि यही वो क्षण है जब दिवाली जैसा त्योहार हमें अंधेरे के क्षणों में प्रकाश लाने की हमारी शक्ति के महत्व की याद दिलाता है।
इससे पहले कमला हैरिस के आधिकारिक निवास पर मौजूद भारतीयों के एक समूह ने लोकप्रिय बॉलीवुड हिट जैसे “जय हो” और “ओम शांति” पर डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चेन्नई में अपने दादा-दादी के साथ बचपन में दिवाली का जश्न मनाने के अपने दिनों को याद करते हुए हैरिस ने कहा कि वो दिन काफी अच्छे थे।
बता दें कि कमला हैरिस के दिवाली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बाइडेन-हैरिस प्रशासन के कई भारतीय अमेरिकी सदस्य भी मौजूद थे। इनमें सर्जन जनरल डॉ विवेक मूर्ति, राष्ट्रपति की विशेष सलाहकार नीरा टंडन और बाइडेन के भाषण लिखने वाले विनय रेड्डी शामिल थे। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिच वर्मा भी दिवाली समारोह में मौजूद थे।
बाइडेन सोमवार को मनाएंगे दिवाली
बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में ‘मार-ए-लागो’ निवास में भारतवंशियों को दिवाली की पार्टी दी। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी डॉक्टर जिल बाइडेन दिवाली समारोह के लिए सोमवार को व्हाइट हाउस में भारतवंशियों को आमंत्रित किया है। वहीं, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 26 अक्तूबर को विदेश मंत्रालय में राजनयिक समुदाय के साथ दिवाली समारोह का आयोजन कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 hr agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
16 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
20 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines