US Diwali Celebration: अमेरिकी उपराष्ट्रपति का दिखा खास अंदाज, हाथ में 'फुलझड़ी' लेकर कमला हैरिस ने मनाई दिवाली

Kamala Harris

US Diwali Celebration: रोशनी के त्योहार की धूम भारत से लेकर अमेरिका तक दिख रही है। शुक्रवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने खास अंदाज में दिवाली मनाई। उन्होंने हाथ में फूलझड़ी लेकर भारतीय अमेरिकियों के साथ अपने आधिकारिक आवास में दिवाली सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति के आधिकारिक निवास के रंगीन रोशनी और दीयों (मिट्टी के दीपक) से सजाया गया था, जबकि मेहमानों के लिए ‘पानी पुरी’ से लेकर पारंपरिक मिठाइयों का प्रबंध किया गया था। इस दौरान कमला हैरिस ने कहा कि यही वो क्षण है जब दिवाली जैसा त्योहार हमें अंधेरे के क्षणों में प्रकाश लाने की हमारी शक्ति के महत्व की याद दिलाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले कमला हैरिस के आधिकारिक निवास पर मौजूद भारतीयों के एक समूह ने लोकप्रिय बॉलीवुड हिट जैसे “जय हो” और “ओम शांति” पर डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चेन्नई में अपने दादा-दादी के साथ बचपन में दिवाली का जश्न मनाने के अपने दिनों को याद करते हुए हैरिस ने कहा कि वो दिन काफी अच्छे थे।

बता दें कि कमला हैरिस के दिवाली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बाइडेन-हैरिस प्रशासन के कई भारतीय अमेरिकी सदस्य भी मौजूद थे। इनमें सर्जन जनरल डॉ विवेक मूर्ति, राष्ट्रपति की विशेष सलाहकार नीरा टंडन और बाइडेन के भाषण लिखने वाले विनय रेड्डी शामिल थे। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिच वर्मा भी दिवाली समारोह में मौजूद थे।

विज्ञापन

बाइडेन सोमवार को मनाएंगे दिवाली

बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में ‘मार-ए-लागो’ निवास में भारतवंशियों को दिवाली की पार्टी दी। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी डॉक्टर जिल बाइडेन दिवाली समारोह के लिए सोमवार को व्हाइट हाउस में भारतवंशियों को आमंत्रित किया है। वहीं, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 26 अक्तूबर को विदेश मंत्रालय में राजनयिक समुदाय के साथ दिवाली समारोह का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ