ट्रंप सरनेम बना 'सिरदर्द'? राष्ट्रपति डोनाल्ड की पोती काई ने इंटरव्यू में किया खुलासा

kai trump on challenges of trump surname: “लोग मुझे जानने से पहले ही मेरे सरनेम से जज करते हैं.” डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे लोग उनके चेहरे पर उनके दादा को बुरा-भला कह देते हैं. जानिए, एक बड़े राजनीतिक परिवार का हिस्सा होने की क्या कीमत चुकानी पड़ती है.

TRUMP grand daughter

kai trump on challenges of trump surname: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. काई ने बताया कि एक मशहूर और ताकतवर राजनीतिक परिवार का हिस्सा होने के कारण उन्हें असल जिंदगी में कितनी कड़वाहट का सामना करना पड़ता है. एक इंटरव्यू के दौरान काई ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि उनके ‘सरनेम’ (Trump) की वजह से अक्सर लोग उनसे बात करने से पहले ही उनके प्रति एक नकारात्मक सोच बना लेते हैं. काई के मुताबिक, “लोग मुझे जानने से पहले ही मेरे सरनेम के आधार पर मुझे जज करने लगते हैं. जब कोई व्यक्ति बहुत मशहूर हो जाता है, तो लोग उसके परिवार और बच्चों को भी उसी चश्मे से देखने लगते हैं.”

विज्ञापन

चेहरे पर ही बोल देते हैं ‘दादा अच्छे इंसान नहीं’

काई ने बताया कि कई बार अनजान लोग उनके पास आते हैं और उनके दादा डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बुरा-भला कहने लगते हैं. उन्होंने खुलासा किया कि कई बार तो लोग सीधे तौर पर उनसे कहते हैं कि उनके दादा एक ‘अच्छे इंसान’ नहीं हैं.

विज्ञापन

कौन हैं काई ट्रंप?

काई ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की बेटी हैं. वह एक बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) के दौरान अपने भाषण से सुर्खियां बटोरी थीं, जहां उन्होंने दुनिया को बताया था कि ट्रंप एक राजनेता के साथ-साथ एक ‘प्यार करने वाले दादा’ भी हैं.

इंटरनेट पर छिड़ी बहस

काई के इस बयान के बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है. कुछ लोगों का कहना है कि किसी बच्चे को उसके परिवार की राजनीति की वजह से परेशान करना गलत है, वहीं कुछ का मानना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले परिवारों को ऐसी कड़वी बातों के लिए तैयार रहना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ