---विज्ञापन---

हे भगवान! गर्भवती गाय के पेट में चाकू घोंपा; छत्तीसगढ़ के भिलाई की घटना CCTV में कैद, आरोपी भी दिखे

Chhattisgarh Cow Knife Attack: छत्तीसगढ़ के भिलाई में गांव रुआबांधा में एक गर्भवती गाय को युवक ने चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देते हुए आरोपी CCTV कैमरे में कैद हुआ है। मालिक को सुबह गाय खून से सनी हालत में दर्द से कराहती मिली।

---विज्ञापन---

Knife Stabbed into Pregnant Cow Stomach: वाकई कलयुग का दौर है, इंसानियत तो बिल्कुल ही खत्म हो गई है। अमानवीयता की हदें इस कदर पार होने लगी हैं कि इंसान होने पर अफसोस होने लगा है। इंसान ही इंसान के साथ हैवानियत की हदें पार करता है, कई घटनाक्रम और हादसे देखे होंगे, लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि जानवर भी दरिंदगी का शिकार हो जाते हैं।

ऐसा ही एक दरिंदगी भरी घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुई है। यहां गांव रुआबांधा में एक गर्भवती गाय को युवक ने चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देते हुए आरोपी CCTV कैमरे में कैद हुआ है। मामला सामने आने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। वहीं घायल गाय ⁠4-5 महीने की गर्भवती है। मालिक ने गाय की हालत देखी तो पुलिस और डॉक्टर को बुलाया। पुलिस को मामले की FIR दर्ज कराई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:10 साल पुराने दोस्त 10 मिनट में बने लाश; लव स्टोरी शादी में बदली और लगा लिया मौत को गले, जानें क्यों की सुसाइड?

चाकू घोंपने के बाद निकालने के लिए पीछे दौड़ा

CCTV में दिख रहे आरोपी की शिनाख्त 27 वर्षीय राम शंकर के रूप में हुई है। वह पहले भी जेल जा चुका है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। रात करीब एक बजे की घटना है। CCTV में आरोपी चाकू घोंपने के बाद उसे निकालने के लिए गाय के पीछे दौड़ता भी नजर आया। पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है और छापेमारी चल रही है।

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार, गाय के मालिक ने शिकायत में बताया कि उसे अपनी गाय सुबह खून से सनी हालत में मिली। गाय की हालत देखकर उसे बहुत दुख हुआ। वह दर्द से कराह रही थी। उसने पहले गाय को संभाला और पानी पिलाया। फिर डॉक्टर को फोन करके तुरंत आने को कहा। उसने अपने घर के बाहर लगे CCTV कैमरे चेक किए, जिसमें घटनाक्रम कैद था। युवक की हरकत देखकर  उसे बहुत गुस्सा आया।

यह भी पढ़ें:‘3 दोस्तों की मौत का बदला लिया’; 5 दिन में दूसरा अटैक, 5 बलिदान 5 घायल, कठुआ में किसने-कैसे की कायराना हरकत?

---विज्ञापन---

गाय और बच्चे की हालत खतरे से बाहर

गाय के मालिक के अनुसार, उसने अपनी गाय को उपचार दिलाने के बाद पुलिस को फोन करके बताया। पुलिस आरोपी को पकड़े और सजा दे। ऐसी अमानवीय हरकत करते हुए उसे शर्म नहीं आई। फिलहाल गाय और उसक बच्चा खतरे से बाहर है।

First published on: Jul 09, 2024 12:44 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola