क्लासमेट की मां के प्यार में पड़ा 33 वर्षीय युवक, करोड़ों के घर का दिया लालच और की शादी

Japanese Man Marries Old Lady: जापान में एक 33 साल के नौजवान को 54 साल की उम्रदराज महिला से प्यार हो गया. उनकी प्रेम कहानी इतनी गहरी और सच्ची थी कि लड़के ने महिला के घरवालों को मनाने के लिए करोड़ों का घर भी खरीद लिया. चलिए जानते हैं इन दोनों की अनोखी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई.

source-news24
विज्ञापन

Japanese Man Marries Old Lady: प्यार की कोई उम्र नहीं होती है. इस बात का जीता जागता सबूत देने वाले जापान के इस कपल की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी समय से हो रही है. दरअसल, जापान के शिज़ुओका के एक 33 साल के युवक को अपनी उम्र से दोगुनी महिला से प्यार हो गया. ये महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी क्लासमेट की मां थी.

कैसे हुई थी मुलाकात?

33 साल के इसामु तोमिओका की मिडोरी (क्लासमेट की मां) से पहली मुलाकात स्कूल में पेरेट्ंस-टीचर मीटिंग में हुई थी. मगर इसके बाद वे कई सालों तक नहीं मिले थे. तोमिओका ने अपना दिल उस पहली मुलाकात में ही हार लिया था. इसके बाद जब वह मिले तब उनकी आयु 30 हो चुकी थी. वे क्लासमेट के सैलून में हेयर स्टाइलिंग के लिए आए थे. वहां उन्होंने फिर मिडोरी को देखा. इस बार मिडोरी भी उन्हें देख कर खुश हुई थी.

विज्ञापन

मिडोरी के दिल में भी हुआ था ‘कुछ-कुछ’

जब सालों बाद दोनों की मुलाकात सैलून में हुई तो मिडोरी ने उन्हें सालों बाद देखकर खुशी जाहीर की. अब वह तलाकशुदा भी हो चुकी थी इसलिए तोमिओका ने अपने प्यार का इजहार करने का फैसला ले लिया था. पहले मिडोरी ने उनके प्यार को अपनाने से इंकार किया था क्योंकि दोनों के बीच लंबा एज गैप था. मगर तोमिओका की कोशिशों ने उनका दिल जीत लिया.

परिवार के विरोध को करोड़ों के घर से किया दूर

मिडोरी के परिवार ने दोनों के रिश्ते को अपनाने से मना कर दिया था. इसका कारण मिडोरी की उम्र थी. वे अब मां नहीं बन सकती थी. वहीं, तोमिओका जो यंग थे और एक अच्छी जिंदगी डिजर्व करते थे. लेकिन तोमिओका ने अपने प्यार को जिंदगी भर का साथ बनाने के लिए मिडोरी को कई सरप्राइज दिए. तोमिओका ने करीब 38 मिलियन येन का घर मिडोरी के लिए लिया. उन्होंने कई इवेंट्स अरेंज करवाएं, लव मैसेज भेजे और होटेल रूम को गुब्बारों और उनके प्यार को दिखाने वाली चीजों से सजाया.

विज्ञापन

दुनिया ने कबूला रिश्ता

अंत भला तो सब भला, इन दोनों की प्रेम कहानी का अंत भी सुकून भरा हुआ. तोमिओका की कोशिशों से दोनों के परिवार ने रिश्ते को कबूल कर लिया. जुलाई 2024 में दोनों ने धूमधाम से शादी की. अब तोमिओका मिडोरी की बेटी जो क्लासमेट थी उसके सौतेले पिता बन गए हैं. उनके पास पत्नी के साथ-साथ पोते पोतियों से भरा परिवार भी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ