News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Japanese city bans walking on escalators: दुनिया में हर देश के कानून अलग-अलग हैं। जब भी सरकार को जरूरत पड़ती है तो उसके अनुसार कानून बनाती है। आप ऐसे कई कानूनों को जानते होंगे जो विदेश में हैं, लेकिन भारत में नहीं है। इसी तरह जापान में भी सरकार ने एस्केलेटर को लेकर एक कानून बनाया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति एस्केलेटर पर चल नहीं सकता है। उसे इस पर स्थिर होकर यानी खड़े होकर ही जाना होगा। सरकार ने इस कानून को लागू करने के पीछे की वजह बताई कि एस्केलेटर पर चलने की वजह से कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए इस कानून को लाया गया है।
आपको बता दें कि ये जापान के नागोया शहर में एस्केलेटर को लेकर एक अध्यादेश पेश किया गया था। जिसने एक अक्टूबर से कानून की शक्ल ले ली है यानी अब यहां पर किसी भी एस्केलेटर पर यात्रियों को चलने की मनाही है। साथ ही लोगों को जागरुक करने और चेतावनी देने के लिए बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए हैं। जबकि, अमेरिका की पेसिफिक कोस्ट सिटी के लोगों के लिए एस्केलेटर पर लेफ्ट साइड खड़े होने के लिए कहा जाता है ताकि अगर कोई शख्स जल्दी में हो तो राइट साइड से निकल जाए। हालांकि, ऐसे कई मामले सामने आए हैं। जब लोग अपना संतुलन खो देते हैं और दूसरों को भी अपने साथ गिरा देते हैं।
जापान के नागोया शहर ने विकलांग लोगों और बुजुर्ग लोगों से टकराव और संभावित दुर्घटनाओं के डर से चिंता जताए जाने के बाद एस्केलेटर पर स्थिर खड़े रहने का कानून पास किया गया है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान एलिवेटर एसोसिएशन के नए आंकड़ों के अनुसार, 2018 और 2019 में कुल 805 एस्केलेटर दुर्घटनाओं को “अनुचित उपयोग” के कारण कैटेगराइज किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।