Japan PM Resign Update: जापान की राजनीति में बड़ा उल्टफेर हो गया है। जापान के प्रधानमंत्री इशिबा ने पद से इस्तीफा देकर सियासत को गरमा दिया है। इस्तीफे की वजह सत्तारूढ़ गठबंधन के संसद के ऊपरी सदन में बहुमत में नहीं आ पाना है। वर्ष 1955 के बाद पहली बार हुआ है कि गठबंधन की सरकार संसद के दोनों सदनों में अल्पमत में आई है। इसके चलते ही इशिबा पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था, जिसका परिणाम आ गया है।
यह भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का नया फैसला, जापान के साथ व्यापार समझौता किया साइन, लगाया 15% टैक्स
इशिबा ने इसलिए छोड़ा पद
जापान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि इशिबा ने प्रधानमंत्री पद छोड़ने का फैसला सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में फूट पड़ने और पार्टी को विभाजित होने से रोकने के लिए किया। राजनीतिक चुनौतियों का जवाब देने के लिए किया। क्योंकि पार्टी में काफी समय से आंतरिक कलह चल रहा था। पॉलिटिकल फंड की उगाही करने और घोटालों के आरोपों इशिबा को भी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही थीं, इसलिए दबाव के चलते इशिबा ने पद छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: PM Modi Japan Visit: जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को पीएम मोदी ने क्या दिए तोहफे?
इस्तीफे से क्या असर पड़ेगा?
बता दें कि इशिबा के इस्तीफे से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में उत्तराधिकार की जंग छिड़ सकती है। अगर हालात बिगड़े से तो जापान में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ सकती है। शिगेरु इशिबा ने अक्टूबर 2024 में पद संभाला था। फुमियो किशिदा के इस्तीफे के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया था, लेकिन उनकी सरकार को महंगाई और आर्थिक समस्याओं के चलते आलोचना झेलनी पड़ रही थी। नए दक्षिणपंथी दलों से भी इशिबा सरकार को कड़ी चुनौती मिल रही थी।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिली Daruma Doll की क्यों रंगी जाती है एक आंख? देखिए खूबसूरत तस्वीरें
चुनाव में ऐसे मिली हार?
बता दें कि जापान में जुलाई 2025 में ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) के चुनाव हुए थे, जिसमें लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और गठबंधन में शामिल कोमेइतो को बहुमत नहीं मिला। गठबंधन को चुनाव जीतने के लिए 50 सीटों की जरूरत थी, लेकिन गठबंधन का केवल 47 सीटों पर जीत मिली। ऊपरी सदन में हार का असर निचले सदन पर भी पड़ा और वहां भी गठबंधन हार गया। LDP ने पहली बार दोनों सदनों में बहुमत खोया है।
संबंधित खबरें
UAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
25 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
4 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
13 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
20 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
22 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines