PM Modi Japan Visit: जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को पीएम मोदी ने क्या दिए तोहफे?

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। आज उन्होंने जापानी पीएम के साथ बुलेट ट्रेन का सफर भी किया। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में हैं। जहां पर पीएम मोदी को दारुमा डॉल गिफ्ट की गई। इसके बाद जापान के प्रधानमंत्री को PM मोदी ने गिफ्ट दिया।

PM Modi Japan Visit

Photo Credit- ANI

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को खास तोहफा दिया। उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की पत्नी योशिको इशिबा को पश्मीना शॉल दी। वहीं, प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को पीएम मोदी ने चॉपस्टिक्स के साथ रेमन बाउल गिफ्ट किया। उसके पहले प्रधानमंत्री को टोक्यो में एक मंदिर के पुजारी ने दारुमा डॉल गिफ्ट की थी, जिसे जापान में खास माना जाता है। जानिए पीएम मोदी के दिए दोनों गिफ्ट्स की क्या खासियत है।

विज्ञापन

जापानी प्रधानमंत्री का गिफ्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को एक खास तरह की चॉपस्टिक्स के साथ रेमन बाउल गिफ्ट किया है। ये चॉपस्टिक्स चांदी की बनी हैं और इनके साथ वाले बाउल कीमती पत्थर के बने हैं। इसे भारतीय और जापानी कला से मिलाकर बनाया गया है। इसमें चार छोटे बाउल्स हैं, जिसके साथ एक बड़ा बाउल भी है। एएनआई के मुताबिक, आंध्र प्रदेश से ये मूनस्टोन लिया गया है, जो प्रेम, संतुलन और सुरक्षा का प्रतीक है। वहीं, बड़े कटोरे का आधार मकराना संगमरमर का है। इसमें राजस्थान के कीमती पत्थर जड़े हुए हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की पत्नी को पीएम मोदी का गिफ्ट

नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की पत्नी योशिको इशिबा को भी गिफ्ट दिया है। पीएम ने उन्हें एक पश्मीना शॉल तोहफे में दी है। जानकारी के मुताबिक, ये शॉल लद्दाख के चांगथांगी बकरी के महीन ऊन से बनी है। इसकी खासियत है ये है कि ये शॉल हल्के, मुलायम और गर्म होने के कारण दुनिया भर में काफी पसंद की जाती है।

विज्ञापन

इस शॉल को लेकर कहा जाता है कि ये सदियों पुरानी परंपरा को दिखाती है। इसे राजघरानों में संजोकर रखा जाता था। इस पर फूल और पक्षियों के डिजाइन बने हुए हैं, जो इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ात हैं। ये शॉल क्लासिक कश्मीरी डिजाइन और शिल्प कौशल को दर्शाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ