डोनाल्ड ट्रंप ने जारी की जेफरी एपस्टीन की फाइलें, रिकॉर्ड में किस-किस का नाम? देखें पूरी लिस्ट

Jeffrey Epstein Files: अमेरिकी सरकार ने जेफरी एपस्टीन के सैक्स स्कैंडल की फाइलें जारी कर दी हैं, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप का नाम तो नहीं है, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और माइकल जैकसन समेत देश की कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरें हैं, जिनमें वे लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं.

Bill Clinton | Michael Jackson | Jaffrey Epstein

19 नवंबर 2025 से एपस्टीन की फाइलें और डॉक्यूमेंट जारी किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Jeffrey Epstein Files: अमेरिका के न्याय विभाग ने राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर यौन अपराधों के दोषी जेफरी एपस्टीन की फाइलों का जखीरा जारी किया है. 19 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति ट्रंप ने एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट बनाया था, जिसके तहत एपस्टीन की फाइलों को जारी करने की शुरुआत हुई थी और बीते दिन न्याय विभाग ने हजारों तस्वीरें और डॉक्यूमेंट जारी किए गए हैं, जिनमें माइकल जैक्सन, बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू समेत कई मशहूर हस्तियों की लड़कियों के साथ तस्वीरें हैं.

फाइलों में ट्रंप का जिक्र और फोटो नहीं

अमेरिकी न्याय विभाग ने कांग्रेस द्वारा पारित ‘एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट’ के तहत एपस्टीन मामले की जांच रिपोर्ट, फ्लाइट लॉग्स, फोटोग्राफ्स और अन्य रिकॉर्ड जारी किए हैं, लेकिन खास बात यह है कि इन दस्तावेजों में राष्ट्रपति ट्रंप का जिक्र न के बराबर है और न ही उनकी तस्वीरें-वीडियो इसमें हैं. वहीं एपस्टीन की फाइलें रिलीज होने के बाद अमेरिका की राजनीति और कई बड़े घरानों में हड़कंप मच गया है. राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी सरकार भी कई लोगों के निशाने पर आ गई है.

विज्ञापन

1200 पीड़ितों की डिटेल आई सामने

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों पर्टियों का दबाव था कि वे एपस्टीन की फाइलों को जारी करें, लेकिन इनमें ट्रंप का नाम न होना कहीं न कहीं फाइलों में हेराफेरी का संकेत है. वहीं इन फाइलों में करीब 1200 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें पीड़ित भी शामिल हैं. जेफरी एपस्टीन की यौन शोषण मामले में सजा होने से पहले ही साल 2019 में जेल में ही मौत हो गई थी, वहीं उसकी सहयोगी मैक्सवेल को 2021 में दोषी ठहराया गया और वह 20 साल की सजा काट रही है.

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कई तस्वीरों में दिखाई देते हैं, जिनमें स्विमिंग पूल और हॉट टब में उनकी तस्वीरें शामिल हैं. दूसरी ओर, क्लिंटन ने किसी भी प्रकार के गलत काम से इनकार किया है. साल 2019 में, उनके प्रवक्ता का भी बयान आया था.

माइकल जैक्सन

गायक माइकल जैक्सन की तस्वीरें भी एपस्टीन की फाइल्स में हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वे बिल क्लिंटन और डायना रॉस के साथ नज आ रहे हैं, लेकिन उन पर एपस्टीन मामले से संबंधित किसी भी प्रकार के गलत काम का आरोप नहीं है.

विज्ञापन

मिक जैगर

रोलिंग स्टोन्स बैंड के म्यूजिशियन और सिंगर मिक जैगर भी एपस्टीन की फाइलों में बिल क्लिंटन के साथ तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं. BBC ने जैगर के प्रतिनिधियों से इस मामले में टिप्पणी के लिए संपर्क किया है.

एंड्रयू माउंटबेटन

ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू भी एक तस्वीर में घिसलेन मैक्सवेल और कई अन्य लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं. हालांकि उन्होंने एपस्टीन से संबंधित किसी भी तरह के गलत कामों से बार-बार इनकार किया है, लेकिन एपस्टीन की उस सहयोगी के साथ उनकी तस्वीरें हैं, जो लड़कियों की तस्करी में सहायता करने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रही हैं.

विज्ञापन

केविन स्पेसी

मशहूर एक्टर केविन स्पेसी पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और घिसलेन मैक्सवेल के साथ तस्वीरों में दिखाई दिए हैं. स्पेसी ने भी एपस्टीन से संबंधित सभी फाइलों को जारी करने की मांग की थी.

क्रिस टकर

मशहूर कॉमेडियन क्रिस टकर भी जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ तस्वीरों में दिखाई दिए हैं, जिनमें से एक तस्वीर हवाई अड्डे के रनवे पर क्लिक की गई थी.

विज्ञापन

सारा फर्ग्यूसन

यॉर्क की पूर्व डचेस सारा फर्ग्यूसन भी कई तस्वीरों में नजर आ रही हैं.

रिचर्ड ब्रैनसन

एक अन्य तस्वीर में वर्जिन ग्रुप के को-फाउंडर सर रिचर्ड ब्रैनसन भी जेफरी एपस्टीन के साथ दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में 2 महिलाएं भी हैं, जिनकी तस्वीरें हटाई जा चुकी हैं.

विज्ञापन

वाल्टर क्रोनकाइट

मशहूर म्यूजिशियन वाल्टर क्रोनकाइट का नाम भी एपस्टीन की फाइलों में शामिल कॉटैक्ट्स की सूची में है.

मिन्नी ड्राइवर

एक्टर मिन्नी ड्राइवर का नाम भी रिकॉर्ड में मिला है. एपस्टीन की डायरी में इनका पता और फोन नंबर मिला है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ