महिलाओं के साथ बिल गेट्स, लड़कियों के सौदे की व्हाट्सऐप चैटिंग, एपस्टीन फाइल्स से 68 नई तस्वीरें आईं सामने

Jeffrey Epstein Files: अमेरिका में जेफरी एपस्टीन की फाइल्स से तस्वीरें और डॉक्यूमेंट जारी हो रहे हैं और एक बार फिर 68 तस्वीरें जारी हुई हैं, जिनमें बिल गेट्स समेत कई नामी हस्तियों की तस्वीरें भी हैं. तस्वीरों में महिलाओं के शरीर पर लिखे मैसेज भी देखे जा सकते हैं और इसके अलावा लड़कियों की सौदेबाजी करती व्हाट्सऐप चैट की तस्वीरें भी हैं.

Bill Gates

महिलाओं के साथ बिल गेट्स की 2 तस्वीरें जारी हुई हैं.

विज्ञापन

Jeffrey Epstein Files Update: जेफरी एपस्टीन की फाइल्स को लेकर अमेरिका में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन एपस्टीन फाइल्स से तस्वीरें और दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं, जिनमें अमेरिका की कई नामी हस्तियों की तस्वीरें भी हैं. ताजा मामला राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा गत 19 नवंबर को बनाए गए एपस्टीन फाइल्स ट्रांपेरेंसी एक्ट के तहत जारी हुईं 68 नई तस्वीरें हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की फोटो भी है.

बिल गेट्स के अलावा कई और हस्तियों की फोटो

अमेरिका के विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने यह तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें फिल्ममेकर वुडी एलन, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, फिलॉस्फर नोम चॉम्स्की, पूर्व ट्रंप सलाहकार स्टीव बैनन और न्यूयॉर्क टाइम्स के कॉलमनिस्ट डेविड ब्रूक्स की तस्वीरों भी हैं. यह 68 तस्वीरें 95000 तस्वीरों के जखीरे से चुनी गई हैं, जो पुलिस की फाइल का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि एपस्टीन की उस विरासत का हिस्सा हैं, जिन्हें पुलिस ने सीज नहीं किया.

विज्ञापन

एपस्टीन के साथ संबंधों को उजागर करना मकसद

बता दें कि पुलिस की फाइल में पासपोर्ट, वीजा, व्हाट्सएप मैसेज और एपस्टीन के प्राइवेट आईलैंड के नक्शे शामिल हैं. वहीं अमेरिकन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट्स का इन तस्वीरों को जारी करने का मकसद अमेरिका की मशहूर हस्तियों के जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों को उजागर करना है. साल 2019 में जेल में जेफरी एपस्टीन की मौत हुई थी, इससे पहले एपस्टीन के घर से 95000 फोटो मिली थीं, जो अब डेमोक्रेट्स के पास हैं.

महिलाओं के शरीर पर मैसेज और व्हाट्सऐप चैटिंग

बता दें कि जारी की गई 68 तस्वीरों में दिखी महिलाओं के शरीर पर मैसेज लिखे देखे जा सकते हैं. जैसे एक महिला के शरीर के सीने पर, एक महिला के पैर पर कुछ लाइनें लिखी हुई हैं. रूस, यूक्रेन, दक्षिण अफ्रीका और लिथुआनिया समेत कई देशों के पासपोर्ट, वीजा और ID भी हैं. एक अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीन शॉट भी है, जिसमें वह 1000 डॉलर में एक लड़की की डील कर रहा है. कई लड़कियों की डिटेल वाले डॉक्यूमेंट भी हैं.

बता दें कि अब से पहले भी एपस्टीन फाइल्स से कई तस्वीरें जारी हुई थीं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू की तस्वीरें भी थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ