Italy Burqa Ban in Schools: इटली में अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले जॉर्जिया मेलोनी सरकार ने स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है. इटली में अब स्कूलों के भीतर बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली गई है. साथ ही प्रत्येक कक्षा में विदेशी छात्रों की एक तय सीमा निर्धारित की जाएगी. प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ के युवा मोर्चे के एक राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘फेनिक्स’ के दौरान इस नए प्रस्ताव की घोषणा की. मेलोनी ने साफ शब्दों में कहा कि स्कूल में बच्चों को बिना चेहरा ढके ही आना होगा. किसी भी असली या कथित परंपरा के नाम पर किसी भी बच्ची या युवती को खुद को छिपाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.
‘इतालवी बच्चे अपनी ही क्लास में अल्पसंख्यक महसूस न करें’
मेलोनी ने क्लासरूम में विदेशी बच्चों की संख्या सीमित करने के फैसले पर कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि इटली के बच्चे अपने ही देश की कक्षाओं में अल्पसंख्यक महसूस करें या खुद को उपेक्षित पाएं. उन्होंने तर्क दिया कि अगर किसी कक्षा में भाषा न समझने वाला सिर्फ एक विदेशी बच्चा होता है, तो वह साथी छात्रों और शिक्षकों की मदद से जल्दी भाषा सीखकर घुल-मिल जाता है. लेकिन जब ऐसे छात्रों की तादाद बहुत ज्यादा हो जाती है, तो वह इंटीग्रेशन नहीं बल्कि उपेक्षा बन जाती है.
माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सीखना जरूरी
सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे इस नए मसौदे के तहत उन विदेशी छात्रों के माता-पिता के लिए भी इतालवी भाषा सीखना अनिवार्य किया जाएगा, जिन्हें स्कूल प्रणाली में घुलने-मिलने में गंभीर कठिनाई आ रही है. इस पूरे प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट की बैठक में औपचारिक मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा. मेलोनी सरकार का यह कदम देश में इमिग्रेशन और सांस्कृतिक एकीकरण को लेकर चल रही बहसों के बीच बेहद अहम माना जा रहा है.
क्लास में विदेशी छात्रों की संख्या 30 फीसदी तक सीमित
नेशनल स्टैटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट (ISTAT) के आंकड़ों के मुताबिक, इटली के स्कूलों में एडमिशन लेने वाले कुल बच्चों में विदेशी छात्रों की तादाद करीब 12 फीसदी है. इटली में साल 2010 से ही एक नियम लागू है, जिसके तहत किसी भी क्लास और स्कूल के कुल एनरोलमेंट में विदेशी छात्रों की संख्या अधिकतम 30 प्रतिशत तक ही सीमित रखी जा सकती है. इसका मकसद कक्षाओं में संतुलन बनाए रखना और बच्चों के बीच बेहतर तालमेल बैठाना रहा है.
Meloni ने क्यों छोड़ी सिगरेट? क्या आप जानते हैं स्मोकिंग करने पर शरीर के कौन से अंग हो सकते हैं खराब
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
25 mins agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
3 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
12 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
16 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines