Meloni ने क्यों छोड़ी सिगरेट? क्या आप जानते हैं स्मोकिंग करने पर शरीर के कौन से अंग हो सकते हैं खराब

Giorgia Meloni Quits Smoking: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने G-7 समिट के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने एक महीने से ज्यादा समय से सिगरेट नहीं पी है. ऐसे में आप भी जानिए सिगरेट पीने से शरीर को क्या-क्या नुकसान होते हैं.

Why did Giorgia Meloni Quit Smoking
1 / 9
Why did Giorgia Meloni Quit Smoking

Meloni Quits Smoking: फ्रांस में चल रही G7 समिट के दौरान हॉट माइक्रोफोन पर वर्ल्ड लीडर्स की अनऑफिशिल बातचीत सुनाई दी. इस बातचीत में किसी ने फुटबॉल पर कुछ कहा तो किसी ने बर्थडे गिफ्ट्स पर. इसी बीच इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने खुलासा किया कि उन्होंने 1 मई से सिगरेट पीना छोड़ दिया है. इसपर दूसरे देशों के प्रधानमंत्री मेलोनी की प्रशंसा में ताली बजाने लगे. वहीं, उनकी चुटकी लेने की भी कोशिश की गई. हालांकि, अनुमान किया जा रहा है कि अपनी सेहत को देखते हुए मेलोनी ने यह फैसला लिया है. असल में धूम्रपान सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से हानिकारक है और फेफड़ों के साथ ही शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं सिगरेट पीने पर किन अंगों पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है.

विज्ञापन

सिगरेट में पाए जाते हैं कार्सिनोजेनिक पदार्थ

सिगरेट में पाए जाते हैं कार्सिनोजेनिक पदार्थ 2 / 9

सिगरेट के धुएं में 7,000 के करीब केमिकल्स होते हैं. इसमें मौजूद कम से कम 60 पदार्थ कार्सिनोजेनिक होते हैं. सिगरेट में निकोटिन, टार, आर्सेनिक, एसीटोन और अमोनिया जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं.

विज्ञापन

खून पर असर

खून पर असर 3 / 9

सिगरेट पीने पर खून गाढ़ा होने लगता है जिससे ब्लड क्लॉटिंग का खतरा रहता है. स्मोकिंग से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है.

दिल को होता है नुकसान

दिल को होता है नुकसान 4 / 9

सिगरेट पीने से कोरोनरी हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हार्ट अटैक, वैस्कुलर बीमारियां, सेरेब्रोवैस्कुलर बीमारियां, ब्लड क्लॉटिंग और हार्ट फेलियर होने का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

फेफड़े हो जाते हैं खराब

फेफड़े हो जाते हैं खराब 5 / 9

सिगरेटे के धुएं से सबसे ज्यादा प्रभाव फेफड़ों पर पड़ता है. इससे पहले खर्राटे, व्हीजिंग, सूखी खांसी और फिर बलगम की दिक्कत होती है. यही दिक्कतें स्लीप एपनिया, न्यूमोनिया, छाती के इंफेक्शन और फेफड़ों के कैंसर की वजह बन सकती हैं.

दिमाग पर प्रभाव

दिमाग पर प्रभाव 6 / 9

ब्रेन एनुरिज्म, हेमोरेज और ब्रेन स्ट्रोक ऐसी दिक्कतें हैं जो सिगरेट के धुएं के कारण पनप सकती हैं. स्मोकिंग के कारण ब्रेन डैमेज भी हो सकता है.

विज्ञापन

ओरल हेल्थ बिगड़ती है

ओरल हेल्थ बिगड़ती है 7 / 9

सिगरेट पीने से मुंह से बदबू आ सकती है, दांतों की दिक्कतें होती हैं, मुंह सूखने लगता है, दांत गिर सकते हैं, स्वाद की पहचान कम हो सकती है और ओरल कैंसर का खतरा बढ़ता है.

त्वचा और बालों की दिक्कतें

त्वचा और बालों की दिक्कतें 8 / 9

सिगरेट पीने वालों को एजिंग की दिक्कत होती है, स्किन के टिशूज को नुकसान होता है, डार्क सर्कल्स नजर आ सकते हैं, बाल झड़ने और टूटने की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

पेट की बीमारियां

पेट की बीमारियां 9 / 9

सिगरेट एस्फोगल कैंसर यानी भोजन नली के कैंसर का कारण बन सकता है. इससे पेप्टिक अल्सर, कब्ज, डायरिया या अपच के अलावा गैस्ट्रो-एसफोगल रिफ्लक्स डिजीज हो सकती है. यह भी पढ़ें - जीभ से पता चलेगा सेहत का हाल, एक्सपर्ट ने बताया Tongue पर किन बीमारियों के लक्षण दिखते हैं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन